कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए जोर शोर से प्रचार में लगी हैं। इसी क्रम में प्रियंका ने बुधवार को मैसूर के मशहूर रेस्तरां में डोसा बनाने में हाथ आजमाया। उन्होंने होटल में स्वादिष्ट डोसा भी खाया और बच्चों के साथ बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।Perfect dosas are just the beginning; with such skillful hands, there’s no limit to the power they can bring to the world. pic.twitter.com/qsgUw6IBeJ— Congress (@INCIndia) April 26, 2023
कांग्रेस ने ट्वीट किया, आज सुबह, प्रियंका गांधी को मैसूर के सबसे प्रसिद्ध प्रतीकों में से एक का दौरा करने का अवसर मिला: ‘मयलारी रेस्तरां’, जो अपने यूनिक डोसा के लिए प्रसिद्ध है। कांग्रेस ने कहा, प्रियंका गांधी ने खुद डोसा बनाने में भी हाथ आजमाया। उन्हें रेस्तरां का डोसा काफी पसंद आया। अपनी यात्रा के दौरान, प्रियंका गांधी ने कुछ बच्चों के साथ बातचीत करने के लिए भी समय निकाला।The taste of Karnataka!Today, the Congress General Secretary, Smt. @priyankagandhi ji, visited Mylari Restaurant, one of the most prominent landmarks of Mysore’s cultural heritage.During her visit, she engaged in an intriguing conversation with some of the children who were… pic.twitter.com/0liIEVBfci— Congress (@INCIndia) April 26, 2023
प्रियंका ने मीडिया को बताया कि होटल की इडली और मसाला डोसा बहुत अच्छे हैं। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला उनके साथ थे।कांग्रेस के लिए प्रचार करने के लिए प्रियंका कर्नाटक में है। प्रियंका गांधी जिले के ऐतिहासिक रंभापुरी मठ और श्रृंगेरी मठ गईं। प्रियंका ने यहां पूजा-अर्चना की और राज्य के लोगों की भलाई के लिए आशिर्वाद मांगा। प्रियंका एन आर पुरा तालुक के बालेहोनूर शहर में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी।आईएएनएस के इनपुट के साथ