मणिपुर से शुरु हुई कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ जारी है। इस समय यात्रा उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है। यात्रा का आज 42वां दिन है। आज मुरादाबाद से यात्रा फिर शुरू होगी। यात्रा में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। यात्रा से जुड़े अगले कुछ दिनों के कार्यक्रमों की जानकारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दी है।प्रेस ने जब जयराम रमेश से पूछा कि क्या प्रियंका गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगीं? इस पर उन्होंने कहा कि हां वो जरूर यात्रा में शामिल होंगी। जयराम रमेश ने आगे कहा, हम आज मुरादाबाद से फिर से यात्रा शुरू करेंगे। कल, 25 तारीख को यात्रा संभल से फिर से शुरू होगी।#WATCH | Moradabad, Uttar Pradesh | Congress General Secretary in-charge Communications, Jairam Ramesh says, “Yes, she will (Priyanka Gandhi Vadra) definitely join (the yatra) today. This is the 42nd day of the yatra. We are resuming from Moradabad today…Tomorrow, on the 25th,… pic.twitter.com/ICeBMZ3hvn— ANI (@ANI) February 24, 2024
जयराम रमेश ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने के सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी के दिन के बाद हम आगरा पहुंचेंगे जहां हमें उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी वहां होंगे।कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि 26 फरवरी से 1 मार्च तक यात्रा में विराम रहेगा क्योंकि दिल्ली में कुछ बैठकें हैं और राहुल गांधी को 27-28 फरवरी को कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय जाना है। 2 मार्च को हम राजस्थान के धौलपुर से फिर से यात्रा शुरू करेंगे। 5 मार्च को राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में दर्शन के लिए जाएंगे।