नई दिल्ली (dailyhindinews.com)। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर रेकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी। अब प्रियंका गांधी ने उस जीत को पीछे छोड़ते हुए बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।
प्रियंका गांधी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही हैं। उन्होंने अपनी पहली ही चुनावी पारी में भाई राहुल गांधी को पीछे छोड़ दिया है। वायनाड से प्रियंका की जीत का मार्जिन चार लाख से भी ज्यादा हो गया। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड सीट को 3.65 लाख वोटों के मार्जिन से जीता था। अब प्रियंका ने उस मार्जिन को पीछे छोड़ते हुए बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। प्रियंका गांधी 4 लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं। यहां CPI के सत्यन मोकेरी दूसरे और भाजपा की नव्या हरिदास तीसरे नंबर पर हैं।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2024