जनता BJP के लिए लगा रही 400 हार का नारा, लूट और झूठ की बुनियाद पर टिकी सरकार का जाना तय: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार पिछले 10 सालों से लूट और झूठ की बुनियाद पर टिकी है।अखिलेश यादव ने लालगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार पिछले 10 सालों से लूट और झूठ के साथ चली है। इन्होंने वैक्सीन कंपनी से भी चंदा ले लिया और वैक्सीन जबरदस्ती लगवा दी, अब वैक्सीन से जान का खतरा हो गया है। “बीजेपी की सरकार जो पिछले 10 साल चली है लूट और झूठ के साथ चली है। बताओ वैक्सीन कंपनी से भी चंदा ले लिया और वैक्सीन जबरदस्ती लगवा दी, अब वैक्सीन से जान का खतरा हो गया है।”- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, लालगंज लोकसभा pic.twitter.com/Nz4xuUnK9w— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 21, 2024

उन्होंने कहा कि जनसमर्थन, उत्साह, जोश, दरोगा सरोज को जिताने जा रहा है। आजमगढ़ की जनता दोनों सीटों को जिताने जा रही है, मैं आपको 2022 विधानसभा चुनाव के लिए भी धन्यवाद देता हूं। आपने 10 की 10 सीटों पर सपा को जिताया था। मैं पहले चरण से चुनाव देख रहा हूं, जिस समय चुनाव सातवें चरण में पहुंचेगा, जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखाई देगा। बीजेपी के लोगों ने जो कुछ भी रणनीति बनाई है, इस बार उत्तर प्रदेश की जनता ने उनको सबक सिखाने का मन बना लिया है। “पहले चरण से मैं चुनाव देख रहा हूं, आप देखिए जिस समय चुनाव 7 वें चरण में पहुंचेगा जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखाई देगा। बीजेपी के लोगों ने जो कुछ भी रणनीति बनाई है, इस बार उत्तर प्रदेश की जनता ने उनको सबक सिखाने का मन बना लिया है।”- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश… pic.twitter.com/E8jnrWZVjF— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 21, 2024

 उन्होंने आगे कहा कि इस बार जनता ने मन बनाया है कि पीडीए परिवार ही एनडीए को हराएगा। बीजेपी के लोग हमारे आपके बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान के पीछे पड़े हैं। ये कह रहे थे 400 पार, लेकिन इस बार 400 हार का नारा जनता लगा रही है। जो हमारे किसान हैं, गरीब हैं, उसकी लागत बढ़ती जा रही है और कर्ज भी बढ़ता चला जा रहा है। 4 जून के बाद जब सरकार बनेगी तो गरीबों और किसानों का कर्ज माफ होगा। आजमगढ़ से लेकर बलिया, गाजीपुर तक जहां का नौजवान दौड़ निकाल कर पक्की वर्दी पहनता था, लेकिन, इस सरकार ने अग्निवीर जैसी व्यवस्था लागू करके उनके भविष्य से खिलवाड़ किया है। हमारी सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को खत्म कर दिया जाएगा। भाजपा के लोग हमारे आपके बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के संविधान के पीछे पड़े हैं। ये कह रहे थे 4 सौ पार, लेकिन इस बार 4 सौ हार का नारा जनता लगा रही है।”- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, लालगंज लोकसभा pic.twitter.com/vDh1lJ0gXP— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 21, 2024

आईएएनएस के इनपुट के साथ