पायल तुम्हारी…, बेटी को संभाल लेना, पत्नी ने पति के अफेयर से परेशान होकर किया सुसाइड

अहमदाबाद: में एक महिला ने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर () से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। महिला ने एक साथ काफी सारी दवाएं खाने से पहले सुसाइड नोट लिखने की कोशिश की। इसके बाद बाद वीडियो भी रिकॉर्ड किया। इसमें महिला ने पति के किसी पायल नाम की महिला के साथ संबंध होने का जिक्र किया। इसके बाद महिला ने सुसाइड कर लिया। महिला के भाई की शिकायत पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ कर दर्ज किया गया है। सुसाइड नोट फिर बनाएं वीडियो राजकोट के लक्ष्मी नगर इलाके में रहने वाली अल्क परमार नाम की एक विवाहित महिला ने एक साथ काफी सारी दवाएं खाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले विवाहित महिला ने अपनी बेटी की देखरेख करने की गुजारिश की और फिर पति के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का उल्लेख किया। पत्नी ने लिखा कि पति के किसी पायल नाम की महिला के साथ संबंध है। मैं जी कर क्या करूं। कोई मेरी बात नहीं सुनता है। इसके बाद महिला दवाएं खा लीं। महिला ने पति और ससुराल के लोगों पर भी उत्पीड़न का आरोप अपने वीडियो में लगाया है। ये दोनों वीडियो फोन में मिले हैं। 11 साल पहले हुई शादी राजकोट के मालवीय नगर थाना पुलिस ने मृतक महिला के भाई की शिकायत पर पति जैस्मीन परमार, ससुर रमेशभाई परमार, सास सरोजबेन परमार और पति की प्रेमिका पायल के खिलाफ मामला धारा 306, 498 (ए) और 114 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 32 साल की अलका परमार की 11 साल पहले जैसमीन परमार के साथ शादी हुई थी। शादी के दो साल बाद अलका ने एक बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम तन्वी है। जो कि नौ साल की है। पुलिस को दी गई शिकायत में नयनभाई चौहान ने बताया है कि लगभग एक साल पहले, मेरी बहन के पेट में ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ था। जिसके चलते ऑपरेशन के दौरान पेट की थैली निकाल दी गई। इसके बाद बहन को बेटा नहीं दे पाने के लिए भी प्रताड़ित किया जा रहा था।