नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अब गर्मी बढ़ने लगी है। दिन के तापमान में तेजी देखी जा रही है। शनिवार को दिन का तापमान कम 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने कहा कि रविवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है, अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35 और 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से छह डिग्री कम 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 7 दिन के मौसम का हाल भी जान लीजिए दिल्ली में आने वाले 7 दिन सामान्य रहने वाले हैं। इसका मतलब अगले हफ्ते बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। 9 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल क अधिकतकम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज धूप के अलावा आंशिक तौर पर भी बादल छाए रह सकते हैं।दिल्ली में पलूशन कंट्रोल में हैदिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम करीब सात बजे 168 पर “मध्यम” श्रेणी में दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।