‘भारत में कोई भी मुस्लिम औरंगजेब का वंशज नहीं’, फडणवीस बोले- राष्ट्रवादी मुसलमान शिवाजी का सम्मान करते हैं

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारत में एक राष्ट्रवादी मुसलमान ‘औरंगजेब को मंजूरी’ नहीं देता है, साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि भारत में कोई भी मुस्लिम औरंगजेब का वंशज नहीं है। फडणवीस ने जोर देकर कहा कि केवल एक ही राजा है, छत्रपति शिवाजी महाराज, और कहा कि जो मुसलमान ‘औरंगज़ेब को स्वीकार नहीं करते’ वे केवल मराठा शासक का सम्मान करते हैं। फडणवीस नरेन्द्र मोदी नीत केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर अकोला में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।  इसे भी पढ़ें: सट्टेबाजी से जुड़े धन शोधन मामले में सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी के खिलाफ ईडी का आरोपपत्र दाखिलभारत में मुसलमान औरंगजेब के वंशज नहीं फडणवीस ने कहा कि हमारे राजा केवल छत्रपति शिवाजी महाराज हैं। हमारे पास दूसरा राजा नहीं हो सकता। भारत में मुसलमान औरंगजेब के वंशज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि औरंगजेब और उसके वंश बाहर से आए थे। इस देश का मुसलमान जिसके पास राष्ट्रीय विचार हैं, उसने औरंगजेब को कभी स्वीकार नहीं किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वे केवल छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान करते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि अकोला, संभाजीनगर और कोल्हापुर में जो हुआ वह संयोग नहीं, बल्कि प्रयोग था। राज्य में औरंगजेब के इतने हमदर्द कैसे आ गए? उन्होंने सवाल किया कि मुझे बताएं कि औरंगजेब के वंशज कौन हैं? औरंगजेब और उसके पूर्वज कहां से आए थे? औरंगजेब और उसके पूर्वज बाहर से आए थे। इसे भी पढ़ें: Maharashtra: डैमेज कंट्रोल में जुटी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, एक और विज्ञापन किया गया प्रकाशितप्रकाश आंबेडकर पर निशानामहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने औरंगाबाद में औरंगजेब के मकबरे पर जाने के लिए वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर पर भी निशाना साधा। उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से सवाल किया कि क्या उन्हें उनका कदम मंजूर है। इस साल की शुरुआत में, ठाकरे और आंबेडकर के दलों ने गठबंधन किया था। औरंगजेब के मकबरे पर जाने को लेकर प्रकाश आंबेडकर पर निशाना साधते हुए फडणवीस ने उनसे पूछा कि ऐसा करने की क्या जरूरत थी।