कोई उम्मीद नहीं… स्टिंग ऑपरेशन के बाद मुश्किल समय से गुजर रहे चेतन शर्मा? किया भावुक करने वाला पोस्ट

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता () को फरवरी में बीसीसीआई से निकाल दिया गया था। एक न्यूज चैनल पर उनका स्टिंग ऑपरेशन आया। चेतन शर्मा ने इस स्टिंग ऑपरेशन में टीम के अंदर की कई बातें बताई थीं, जो शायद बाहर नहीं आना चाहिए थी। स्टिंग टीवी पर आने के बाद खूब बवाल मचा और चेतन शर्मा को उनके पद से हटाया गया। अब उन्होंने पहली बार अपने निजी जीवन के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। आधी रात को किया ट्वीटचेतन शर्मा ने आधी रात को एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा- जीवन अब तक बहुत कठिन रहा है। अपने करीबी और प्रिय से कोई उम्मीद नहीं। आशा है कि माता रानी मुझ पर कृपा करें। इस ट्वीट के कमेंट बॉक्स में लोग चेतन शर्मा से सहानुभूति दिखा रहे हैं और उन्हें मजबूत रहने की सलाह दे रहे हैं। कई विवाद बातें बोल गए थेहिडन कैमरा में चेतन शर्मा यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि प्लेयर्स फिट दिखाने के लिए इंजेक्शन लगाते हैं, जो डोप टेस्ट में भी नहीं पकड़ी जाती। इंजेक्शंस लगाते ही 80 प्रतिशत फिट होने पर भी 100 प्रतिशत फिट हो जाते हैं। ये पेन किलर नहीं होते हैं। इन इंजेक्शन में ऐसी दवा होती है जो डोप टेस्ट में नहीं पकड़ी जाती है। नकली फिटनेस के लिए इंजेक्शन लेने वाले इन सभी खिलाड़ियों के पास बाहर भी डॉक्टर होते हैं। इन इंजेक्शन से पहले वह फिट हो जाते हैं। इस स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा कहते देखे जा सकते हैं कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा उनसे फोन पर आधा-आधा घंटा बात करते हैं।