मुंबई : महाराष्ट्र केमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री के बीच कई बार अनबन देखने को मिली है। इसके बावजूद मंगलवार को डीसीएम शिंदे ने दावा किया है कि हमारे बीच कोई अनबन नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई कोल्ड वार नहीं है। मैं कोई नाराज नहीं हूं। हमारे बीच सब ठंडा-ठंडा, कूल-कूल है।महायुति सरकार बने हुए महज चंद महीने ही हुए हैं, लेकिन सरकार के अंदर सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चलने की खबर आती रहती है। खासकर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच अक्सर विवाद सामने आते रहते हैं। कई बार दोनों नेताओं के बीच अनबन देखने को मिली है।कई मौकों पर विवाद आया सामनेफडणवीस की कई सरकारी मीटिंग में शिंदे का शामिल नहीं होना। सीएम के समानांतर विभागों की समीक्षा बैठक लेना, वार रूम तैयार करना और अब सीएम के जैसा ही मदद राहत प्रकोष्ठ तैयार करने को लेकर दोनों के बीच तनाव आम बात बन गई है।अब इस मामले में उपमुख्यमंत्री शिंदे ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि महायुति की तीनों पार्टियों में कभी कोल्ड वॉर नहीं होगा और ना हॉट वार होगा। महायुति में कोई मतभेद नहीं है और न मैं नाराज हूं।चिकित्सा राहत प्रकोष्ठ पर बोले शिंदेमुख्यमंत्री राहत कोष के अस्तित्व के बावजूद मंत्रालय में उपमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ की स्थापना करने के बाबत शिंदे ने कहा कि हम जनता के लिए काम कर रहे हैं। महायुति की तीनों पार्टियों का एक ही उद्देश्य है कि जनता की सेवा, जनता के लिए कितना काम हो और तीनों मिलकर काम कर रहे हैं। हम तीनों में कोई मतभेद नही हैं, ना हम नाराज हैं। ये महाविकास आघाडी नहीं है कि मतभेद और कोल्ड वार चलेगा। शिंदे के करीबी सहयोगी मंगेश चिवटे नए चिकित्सा प्रकोष्ठ का नेतृत्व करेंगे।फडणवीस ने किया समर्थनमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ शुरू करने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है और उन्होंने भी उप मुख्यमंत्री रहते ऐसा ही किया था। इसका उद्देश्य लोगों की मदद करना है।