नई दिल्ली: निक्की यादव मर्डर केस () में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। केस में लिव-इन वाली बात गलत साबित हो चुकी है। जांच में पता चला है कि साहिल गहलोत और निक्की यादव ने मंदिर में शादी की थी। अब केस में एक नया ट्विस्ट आया है। पुलिस के मुताबिक, साहिल के पिता को हत्या की जानकारी थी। सभी आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत निक्की की हत्या को अंजाम दिया। ढाबे के फ्रिज में उसकी लाश को ठिकाने लगाना भी इसका हिस्सा था। हत्या के बाद सभी आरोपी साहिल की शादी में शामिल हुए थे। निक्की यादव की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने साहिल गहलोत के पिता, उसके दो रिश्तेदार और दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक रिश्तेदार दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल है।विशेष पुलिस आयुक्त (क्राइम) रवींद्र यादव ने इस केस में नई बात बताई है। उन्होंने कहा है कि सभी आरोपियों ने पूरी साजिश रची और शव को ढाबे के रेफ्रिजरेटर में ठिकाने लगा दिया। आरोपी के पिता को हत्या की जानकारी शुरू से थी। हत्या के बाद ये सभी साहिल की शादी में शामिल हुए थे। रवींद्र यादव ने बताया है कि मर्डर केस में पुलिस ने साहिल गहलोत के पिता वीरेंद्र सिंह, रिश्ते के दो भाई आशीष और नवीन के साथ साहिल के दो दोस्तों अमर और लोकेश को गिरफ्तार किया है। नवीन दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल है। साहिल पहले से पुलिस हिरासत में है। पहले आई थी लिव-इन वाली बात पहले मामले में लिव-इन वाली बात आ रही थी। लेकिन, अब पुलिस ने बताया है कि दोनों ने 2020 में शादी कर ली थी। मंदिर में यह शादी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद साहिल ने निक्की यादव की हत्या की बात कबूली थी। उसने बताया था कि निक्की उस पर शादी का दबाव बना रही थी। जांच में पता चला कि परिवार ने किसी और लड़की से साहिल की शादी तय की थी। यह शादी 10 फरवरी को थी। निक्की अनुरोध कर रही थी कि साहिल उसे धोखा देकर दोबारा शादी नहीं करे। निक्की को नहीं मना पाया था साहिल साहिल जब दूसरी लड़की से शादी करने के लिए निक्की को नहीं मना सका तो उसकी हत्या की साजिश रची गई। इसमें दूसरों को भी शामिल किया गया। फिर साहिल ने साजिश को अंजाम दिया। हत्या के बाद उसने दूसरे आरोपियों को 10 फरवरी को इसकी जानकारी दी। फिर सभी शादी में शामिल हुए। घटना का खुलासा 14 फरवरी को हुआ था। पुलिस ने फ्रिज से शव बरामद किया था। साहिल गहलोत ने अपना गुनाह कबूला था।