एक ओवर में दो रन आउट
नेपाल में खेली जा रही लीग में अर्जुन सौद ने विकेट के पीछे जो कमाल किया है, उसके सामने तो महेंद्र सिंह धोनी भी फेल दिख रहे। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह ने 18 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। 2020 में उन्होंने संन्यास ले लिया लेकिन उनकी छाप आज भी खिलाड़ियों पर दिखती है। लेकिन अर्जुन ने जो किया उसपर धोनी को भी गर्व हो रहा होगा।
9वें ओवर की आखिरी गेंद पर जनकपुर के बल्लेबाज राजेश पुवाली ने गेंद को डीप में खेलकर दो रन भागने की कोशिश की। फील्डर का थ्रो विकेट से दूर था। अर्जुन ने गेंद को कैच करने के बाद बिना देखे अपने पैरों के बीच से विकेट की तरफ फेंक दिया। वह सीधे विकेट पर जाकर लगी और बल्लेबाज क्रीज से दूर था।
इससे पहले उन्होंने इसी ओवर में दो गेंद पहले सुदीप जोरा को रनआउट किया था। इस बार भी गेंद उनसे दूर थी। लेकिन हवा में उड़ते हुए बल्लेबाज को रन आउट किया था।
इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेल चुके अर्जुन
19 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज अर्जुन सौद इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेल चुके हैं। इसी साल उन्होंने केन्या के खिलाफ नेपाल के लिए पहला टी20 मैच खेला था। नवंबर में उन्हें वनडे डेब्यू करने का मौका मिला था।। 7 वनडे में उनके नाम 125 और 3 टी20 में 70 रन हैं।
मुकाबला नहीं जीत पाई टीम
बिराटनगर सुपर किंग्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाज करते हुए 140 रन बनाए। सिकंदर रजा ने 18 गेंदों पर 38 रन बनाए। जनकपुर ने आखिरी गेंद पर मैच को अपने नाम किया। चैडविक वाल्टन ने 69 रनों की नाबाद पारी खेली।