कर्नाटक चुनाव को लेकर नामांकन का दौर जारी है। आज मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपना नामांकन कर रहे है। भाजपा ने बोम्मई को शिगगांव से टिकट दिया है। इसी को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत दिखाई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप और अन्य भाजपा नेताओं ने शिगगांव में रोड शो किया। इस दौरान लोगों का जबरदस्त हुजूम देखने को मिला। इससे पहले अभिनेता किच्चा सुदीप ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। उनके भाजपा में शामिलव होने की अटकलें जोरों पर हैं। इसे भी पढ़ें: Karnataka Elections के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मोदी-नड्डा के अलावा इन लोगों के नाम शामिलशिगगांव में कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई के बेटे भरत बोम्मई ने कहा कि मैं यहां अपने पिता को समर्थन करने आया हूं क्योंकि उनके पास राज्य की बड़ी जिम्मेदारी है और मेरी जिम्मेदारी उनका निर्वाचन क्षेत्र है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सबसे ऊपर है। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दूसरे नंबर पर मौजूद है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी भी स्टार प्रचारकों की सूची में मौजूद हैं। इसे भी पढ़ें: Karnataka में बोले नड्डा, कांग्रेस ने समाज को सिर्फ और सिर्फ बांटा, हम विविधता में एकता में विश्वास करते हैंइसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, राज्य के भाजपा प्रमुख नलिन कुमार कटील, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में मौजूद है। गौर करने वाली बात यह भी है कि स्टार प्रचारकों की सूची में बीएस येदियुरप्पा के बाद बसवराज बोमेमई का नाम आया है। स्टार प्रचारकों में शामिल अन्य केंद्रीय मंत्रियों की बात करें तो इसमें निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मांडविया शामिल हैं। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।#WATCH भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप और अन्य भाजपा नेताओं ने शिगगांव में रोड शो किया। pic.twitter.com/FHr11jEe4h— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2023