भोपाल (dailyhindinews.com)। MP News मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में शिवराज सरकार में कानून का राज है। किसी भी आतंकी संगठन और असामाजिक तत्व को सर उठाने नहीं दिया जाएगा।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी पहले दिन से कठघरे में है। पार्टी पोषण आहार मामले पर सवाल उठा कर मुद्दे को विषयांतर करने की कोशिश कर रही है। मध्यप्रदेश में पोषण आहार मामले में कोई अनियमितता नहीं है।
गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का लोकतंत्र में कभी विश्वास नहीं रहा। देश में इमरजेंसी लगाने वाली कांग्रेस और उसके नेताओं की मानसिकता हमेशा से गुलामी की रही है। गुलामी के प्रतीक राजपथ का नाम कर्तव्य पथ करना उन लोगों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।
मिश्रा ने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस हमेशा से चर्चा से भागती है। सरकार सभी विषयों पर सदन में सारगर्भित चर्चा के लिए हमेशा से तैयार है। सदन में कांग्रेस किसी भी विषय पर गुण-दोष के आधार पर चर्चा करें, हंगामा नहीं करें।
कांग्रेस का लोकतंत्र में कभी विश्वास नहीं रहा।
देश में इमरजेंसी लगाने वाली कांग्रेस और उसके नेताओं की मानसिकता हमेशा से गुलामी की रही है।
गुलामी के प्रतीक राजपथ का नाम #कर्तव्य_पथ करना उन लोगों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। pic.twitter.com/LG4cTAmr0g
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) September 8, 2022
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021