MP News: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद इस शख्स ने चांद पर खरीदी जमीन, कहा-  भारत से दूर नहीं चंद्रमा

Chhindwara News: छिंदवाड़ा के भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अब चांद पर बसने का सपना संजो लिया है, उन्होंने अमेरिका की एक सोसायटी से लगभग नौ हजार रुपये चुकाकर चांद पर एक एकड़ जमीन खरीदी है।