MP Elections 2023: आपस में भिड़े भाजपा नेता; महिला मोर्चा अध्यक्ष ने युवा मोर्चा अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

शिखा जैन ने कहा कि भाजपा बड़े-बड़े दावे करती है कि महिलाओं को आरक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं को सम्मान दे रहे हैं। दमोह में महिला मोर्चा के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया जाता है। उन्होंने कहा कि दमोह की भाजपा जिस प्रकार से अन्याय कर रही है।