मध्य प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 45% से ज्यादा मतदानमध्य प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 45.40 फीसद मतदान हुआ है। मतदान के बीच मध्य प्रदेश में कई जगहों पर हिंसा की खबर है। बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं।मतदान के दौरान दिमनी विधानसभा क्षेत्र में पथराव और झड़प की सूचना के बाद सुरक्षा बढ़ाई गईमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान के दौरान दिमनी विधानसभा क्षेत्र में पथराव और झड़प की सूचना के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई है। शैलेंद्र सिंह, एसपी, मुरैना ने बताया, “अभी पुष्टि नहीं हुई है कि क्या हुआ है। यहां दोनों तरफ के घरों के बीच किसी बात को लेकर कुछ विवाद है। अनावश्यक तरीके से माहौल खराब करने की कोशिश कुछ लोगों के द्वारा की जा रही है। हम जब यहां आए तब यहां कुछ लोग खड़े थे जो हमें देखकर भाग गए। यहां घरों की सर्च भी की जाएगी। हमारा प्रयास है कि शांतिपूर्ण मतदान चलता रहे।”मध्य प्रदेश के छतरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला, समर्थक की हत्या मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की राजनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह पर देर रात हमला हुआ। इस दौरान उनके समर्थक सलमान खान की हत्या कर दी गई। कांग्रेस ने बीजेपी प्रत्याशी अरविंद पटेरिया और उनके समर्थकों पर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी इस घटना बताते हुए जोर जोर से रोने लगे।बीजेपी नेता बने हत्यारे :बीजेपी नेताओं ने छतरपुर की राजनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा पर जानलेवा हमला किया और उनके ड्राइवर की हत्या कर दी।बौखलाहट बता रही है,बीजेपी अब जा रही है। pic.twitter.com/WFCKPHGy0t— MP Congress (@INCMP) November 17, 2023
मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 38.22% मतदान दर्जछत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान में दोपहर 1 बजे तक 38.22% और मध्य प्रदेश में 45.40% मतदान हुआ। pic.twitter.com/IhwBdd7Ifd— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023
मध्य प्रदेश के महू में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, तलवारबाजी हुई, 4 लोग घायलमध्य प्रदेश के महू में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प हुई है। दोनों गुटों के बीच तलवारबाजी हुई है। चार लोगों के घायल होने की खबर है। वोटिंग के दौरान हुई हिंसा की कुछ घटनाओं पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “कुछ शिकायतें हैं लेकिन मुझे उम्मीद है कि प्रशासन निष्पक्ष तरीके से काम करेगा।”अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार टीएस सिंह देव ने राजमोहिनी देवी गर्ल्स कॉलेज में वोट डाला#WATCH | Ambikapur: Chhattisgarh Deputy CM and Congress candidate from Ambikapur, TS Singh Deo casts his vote at a polling booth in Rajmohini Devi Girls College. pic.twitter.com/TV2awQRSOS— ANI (@ANI) November 17, 2023
पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता उमा भारती ने आज अपने पैतृक निवास डुंडा, टीकमगढ़ में वोट डाला#WATCH | Madhya Pradesh Elections | Former Chief Minister and senior BJP leader Uma Bharti cast her vote at her native place Dunda, Tikamgarh today. pic.twitter.com/vsxHvj1a58— ANI (@ANI) November 17, 2023
कांग्रेस सांसद नकुल नाथ को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने छिंदवाड़ा के बरारीपुरा में एक मतदान केंद्र में प्रवेश करने से रोक दियाकांग्रेस सांसद नकुल नाथ, जो मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमल नाथ के बेटे भी हैं, को कथित तौर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने छिंदवाड़ा के बरारीपुरा में एक मतदान केंद्र में प्रवेश करने से रोक दिया।#WATCH | Congress MP Nakul Nath, who is also the son of former Madhya Pradesh CM Kamal Nath was allegedly stopped from entering a polling booth in Bararipura, Chhindwara by BJP workers. pic.twitter.com/SwS4RClW7D— ANI (@ANI) November 17, 2023
सिहोर: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने डाला वोट#WATCH | Madhya Pradesh CM @ChouhanShivraj cast his vote along with family members in Sehore district.@ECISVEEP #MadhyaPradeshElection2023 pic.twitter.com/6Vgwyo48qr— DD News (@DDNewslive) November 17, 2023
सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान चल रहा- मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारीमध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने कहा, “सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। कहीं मतदान बाधित नहीं है, सभी जगह मतदान चल रहा है। प्रदेश में अभी तक 11.95% मतदान हुआ है।”#WATCH | Bhopal: Madhya Pradesh Chief Electoral Officer Anupam Rajan says, “Polling is going on… Wherever there were problems in EVM and VVPAT, immediately they were changed… According to the figures that I have until 9 am, 11.95% of the voting has been done in the state…” pic.twitter.com/4y0nDbGmH4— ANI (@ANI) November 17, 2023
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और बीजेपी उम्मीदवार ने डाला वोटUnion Minister Prahlad Patel, other BJP star candidates cast their vote as polling continues in MPRead @ANI Story | https://t.co/H4fssIE8ME#PrahladPatel #BJP #MadhyaPradeshElection2023 pic.twitter.com/kjjpzhYXYv— ANI Digital (@ani_digital) November 17, 2023
मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 11.13% मतदानछत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान में सुबह 9 बजे तक 5.71% और मध्य प्रदेश में 11.13% मतदान दर्ज किया गया। pic.twitter.com/PegRBWCjdc— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023
दतिया: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपना वोट डाला#WATCH दतिया: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपना वोट डाला। pic.twitter.com/IXa6g0S3mv— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मतदाताओं से की मतदान की अपीलमध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, “मैं लोगों से अपील करूंगा की कमल का बटन दबाएं। कमल का बटन गरीबों के लिए आवास लेकर आता है, यह कमल का बटन निशुल्क गेहूं लेकर आता है, यह बटन वंदे भारत ट्रेन लेकर आता है। मध्य प्रदेश में हम 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।”सोनकच्छ से कांग्रेस उम्मीदवार सज्जन सिंह वर्मा ने इंदौर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला#WATCH सोनकच्छ से कांग्रेस उम्मीदवार सज्जन सिंह वर्मा ने इंदौर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।#MadhyaPradeshElection2023 pic.twitter.com/5S4HMlo8Ox— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023
मध्य प्रदेश के मतदाताओं के नाम प्रियंका गांधी का संदेशकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, “आज चुनाव है और मुझे पूरा यकीन है कि मध्य प्रदेश की जनता घोटालों, चिकनी-चुपड़ी-झूठी बातों, लोगों को आपस में ही लड़ा देने की साजिशों और कुर्सी को जागीर समझने वाली मानसिकता को करारा सबक सिखायेगी। जनता हमें असीम स्नेह और समर्थन दे रही है। उसे इस बात की तसल्ली है कि अठारह सालों का कुशासन समाप्त होने वाला है और मध्य प्रदेश में सच बोलने वाली, लोगों की बात सुनने वाली, प्यार और अमन-चैन के रास्ते पर चलने वाली कांग्रेस सरकार आने वाली है।”उन्होंने आगे कहा, “लेकिन आपके प्यार का अंदाज साधारण बहुमत से न लगेगा। हमारी सरकार को प्रचंड और संपूर्ण जनादेश चाहिये, जिसकी आहट स्वयं आपके प्रेम और उत्साह से ही मिल रही है। आज अपने मन के तूफान को वोटों में बदल दीजिये। हमें इतनी ज़्यादा सीटें जिताकर विधानसभा भेजिये कि कोई हमारी-आपकी सरकार चुरा लेने या अगवा कर लेने का सपना भी न देख सके। मुझे पता है : आपमें यह शक्ति है।जनता की जय। कांग्रेस की जय।जय देश। जय मध्य प्रदेश।”आज चुनाव है और मुझे पूरा यकीन है कि मध्य प्रदेश की जनता घोटालों, चिकनी-चुपड़ी-झूठी बातों, लोगों को आपस में ही लड़ा देने की साजिशों और कुर्सी को जागीर समझने वाली मानसिकता को करारा सबक सिखायेगी।जनता हमें असीम स्नेह और समर्थन दे रही है। उसे इस बात की तसल्ली है कि अठारह सालों का…— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 17, 2023
राऊ से कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र (जीतू) पटवारी और उनकी मां ने इंदौर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला#WATCH | Madhya Pradesh Elections | Congress candidate from Rau, Jitendra (Jitu) Patwari and his mother cast their votes at a polling booth in Indore. pic.twitter.com/birpfLI0hK— ANI (@ANI) November 17, 2023
राहुल गांधी ने की मतदाताओं से मतदान की अपीलमध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का तूफान आ रहा है – भारी बहुमत के साथ!घरों से निकल कर, आज करें बड़ी संख्या में मतदान – और, चुनें गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के भरोसे वाली कांग्रेस की सरकार। pic.twitter.com/8cdohuutOl— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 17, 2023
भोपाल में मतदान केंद्र के दृश्यVisuals from the polling centre in Bhopal. #MadhyaPradeshElection2023 #AssemblyElectionsWithPTI pic.twitter.com/DJzWbUzxmI— Press Trust of India (@PTI_News) November 17, 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ वोट डालने से पहले बुधनी में नर्मदा नदी के तट पर पूजा-अर्चना कीVIDEO | Madhya Pradesh CM @ChouhanShivraj along with his wife Sadhna Singh offers prayers at the banks of Narmada river in Budhni before casting his vote.#MadhyaPradeshElection2023 #AssemblyElectionsWithPTI pic.twitter.com/V7BSZEYf7i— Press Trust of India (@PTI_News) November 17, 2023
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वोट डालामध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य के पूर्व सीएम कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में अपना वोट डाल दिया है। वोट डालने से पहले प्रेस से बात करते हुए मध्य प्रदेश की जनता तय करेगी कि यह चौपट और भ्रष्ट सरकार, सरकार ने जिसने प्रदेश को बर्बाद किया उसका जयराम करे। बीजेपी ने कल पूरे दिन पैसा और शराब बांटी, उनके पास बस यही बचा है।#WATCH छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वोट डाला।#MadhyaPradeshElection2023 pic.twitter.com/a8XYZuqeto— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023
कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी पार्टी की जीत का किया दावा बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “मतदाता मतदान आवश्य करें। भाजपा ने जिस प्रकार प्रदेश की सेवा की है। हम सरकार बनाएंगे और हमने मध्य प्रदेश में जैसे पहले विकास किया वैसे हम विकास करेंगे। हम लगभग 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।”सब सच्चाई का साथ देंगे, मैं शिवराज सिंह नहीं हूं जो कहूंगा कि इतनी सीटें आएंगी- कमलनाथमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा, “सब सच्चाई का साथ देंगे। मैं शिवराज सिंह नहीं हूं जो कहूंगा कि इतनी सीटें आएंगी।जनता तय करेगी कि कितनी सीटें आएंगी। बीजेपी के पास पहले पुलिस, प्रशासन और पैसा था, अभी भी कुछ घंटों तक पुलिस, प्रशासन और पैसा है।”मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे लोग मतदान केंद्रों के बाहर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे#WATCH मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे लोग मतदान केंद्रों के बाहर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।वीडियो भोपाल के एक मतदान केंद्र से है। pic.twitter.com/tMHVvKKr3C— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023
इंदौर-1 से बीजेपी प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में अपने आवास पर पूजा-अर्चना की#WATCH | Madhya Pradesh Elections | BJP candidate from Indore-1, Kailash Vijayvargiya offers prayers at his residence in Indore.Polling on all 230 assembly seats of the state is underway. pic.twitter.com/n5sF37FzCE— ANI (@ANI) November 17, 2023
ग्वालियर के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाती एक बुजुर्ग मतदाता#WATCH | Madhya Pradesh Elections | An elderly voter shows her inked finger after casting her vote at a polling booth in Gwalior. pic.twitter.com/ZnSA5RHDxp— ANI (@ANI) November 17, 2023
पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के मतदाताओं से मतदान की अपील कीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “आज मध्य प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मुझे विश्वास है कि राज्य के हर क्षेत्र के मतदाता पूरी गर्मजोशी से मतदान करेंगे और लोकतंत्र के इस महापर्व की रौनक बढ़ाएंगे। इस चुनाव में पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।”आज मध्य प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मुझे विश्वास है कि राज्य के हर क्षेत्र के मतदाता पूरी गर्मजोशी से मतदान करेंगे और लोकतंत्र के इस महापर्व की रौनक बढ़ाएंगे। इस चुनाव में पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।— Narendra Modi (@narendramodi) November 17, 2023
मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, नरसिंहपुर के एक मतदान केंद्र का दृश्य#WATCH | Madhya Pradesh Elections | Voting begins on all 230 assembly seats of the state. Visuals from a polling station in Narsinghpur. pic.twitter.com/oScn13DPuG— ANI (@ANI) November 17, 2023
बीजेपी उम्मीदवार प्रह्लाद पटेल ने मतदाताओं से की मतदान की अपीलकेंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर से बीजेपी उम्मीदवार प्रह्लाद पटेल ने कहा, ”मैं मध्य प्रदेश के सभी लोगों से 100% मतदान के लक्ष्य को छूने का आग्रह करता हूं। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वे विकास के लिए मिलकर वोट करें। हम आएंगे पूर्ण बहुमत के साथ पांचवीं बार सत्ता में आएंगे।”#WATCH | Madhya Pradesh Assembly elections | Union Minister and BJP candidate from Narshinghpur, Prahlad Patel says, “…I urge all the people of Madhya Pradesh to touch the goal of 100% voting…I request them to vote together for development…We will come to power for the… pic.twitter.com/yb18qehBZe— ANI (@ANI) November 17, 2023
मध्य प्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीटों पर मतदान शुरूVoting begins for the Madhya Pradesh Assembly elections, 230 assembly seats in the fray. pic.twitter.com/To0rATZpNV— ANI (@ANI) November 17, 2023
मध्य प्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीटों पर थोड़ी देर में शुरू होगा मतदानमध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग होगी। मतदान की तैयारी पूरी हो गई है। शिवराज सिंह चौहान, कमलनाथ, नरोत्तम मिश्रा और प्रहलाद पटेल समेत 2 हजार 533 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होगा।