MP Election 2023: कमल नाथ के खिलाफ इंदौर में लगे विवादित पोस्टर, कांग्रेस की शिकायत पर केस दर्ज

पाटनीपुरा चौराहे के समीप शुक्रवार को कमल नाथ, आतंकवाद और पंजाब पर टिप्पणी करते हुए पोस्टर लगाया गया था। पोस्टर पर मध्य प्रदेश युवा मंच भी लिखा हुआ था। कांग्रेस की शिकायत के बाद सक्रिय हुए पुलिस अधिकारियों ने पोस्टर लगाने वालों की जानकारी जुटाई।