
9 मिनट में हुए दो गोल
मैच के शुरुआती 9 मिनट में ही दो गोल हो गए। सातवें मिनट में क्रोएशिया के ग्वार्दियोल ने हेडर से गोल किया। उनके इस बेहतरीन गोल से टीम ने मुकाबले में 1-0 से बढ़त बना ली। इस गोल को इवान पेरिसिच ने असिस्ट किया था। हालांकि यह बढ़त ज्यादा समय तक नहीं रही। मोरक्को के अशरफ दारी ने 9वें मिनट में गोल कर मुकाबले को 1-1 से बराबर कर दिया। उन्होंने भी यह गोल हेडर से ही किया।
ओरसिच ने किया निर्णायक गोल
मुकाबले का निर्णायक गोल क्रोएशिया के मिस्लाव ओरसिच ने किया। उन्होंने 42वें मिनट में गोल कर अपने टीम को मुकाबले में 2-1 से आगे कर दिया। उन्होंने लिवाजा के असिस्ट पर यह गोल किया था। इसके बाद मुकाबले में कोई गोल नहीं हो सका। मोरक्को ने मुकाबले में 9 शॉट अटेम्प्ट किए लेकिन दो ही टारगेट पर थे। यह फुटबॉल में क्रोएशिया की मोरक्को पर पहली जीत है। इससे पहले हुए दोनों मुकाबले ड्रॉ रहे थे।
लुका मोड्रिच का आखिरी वर्ल्ड कप मैच
क्रोएशिया के दिग्गज खिलाड़ी लुका मोड्रिच का यह फीफा वर्ल्ड कप में आखिरी मुकाबला था। 37 साल के मोड्रिच की कप्तानी में टीम ने लगातार दूसरे साल सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। 40 लाख की आबादी वाले क्रोएशिया 2014 में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। वहीं 2020 में टीम टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर पाई थी।
फ्रांस अर्जेंटीना में फाइनल
फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार को फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। फ्रांस डिफेंडिंग चैंपियन है और वह अपना खिताब बचाने उतरेगा। वहीं अर्जेंटीना के पास 36 साल बाद टूर्नामेंट जीतने का मौका होगा। अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी के पास वर्ल्ड चैंपियन बनने का आखिरी मौका है। मेसी और उनकी टीम के सामने सामने युवा किलियन एम्बाप्पे को रोकने की बड़ी चुनौती होगी।