मोदी सरकार ने मध्य वर्ग को लूटने का ठेका ले रखा है, पेट्रोल-डीज़ल पर लूट जारी: खड़गे

 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि सरकार ने मध्य वर्ग को लूटने का ठेका ले रखा है।खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पेट्रोल और डीजल पर बेतहाशा कर, शुल्क और अधिभार लगाकर मोदी सरकार ने आम जनता से लाखों करोड़ों रुपये लूटे हैं। संसद में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर के अनुसार, सरकार ने पिछले पांच साल में लोगों की जेबों से 36 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा राशि की उगाही की है।’’पेट्रोल और डीज़ल पर बेतहाशा Tax, Duty और Cess लगाकर मोदी सरकार ने आम जनता से लाखों करोड़ों रुपए लूटे हैं। संसद में पूछे गए प्रश्न के उत्तर के अनुसार सरकार ने पिछले 5 साल में लोगों की जेबों से 36 लाख करोड़ से ज़्यादा पैसों की उगाही की है। मोदी सरकार तर्क ये देगी कि ये पैसा… pic.twitter.com/FdMoHq2Za7— Mallikarjun Kharge (@kharge) November 27, 2024

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तर्क यह देगी कि ये पैसा कल्याणकारी योजनाओं और अवसंरचना पर ख़र्च होता है।खड़गे ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने लगातार कल्याणकारी योजनाओं का फंड बढ़ाने के बजाय आंकड़ों की हेराफेरी और तथ्यों से छेड़छाड़ कर इसे कम किया है। उन्होंने दावा किया, ‘‘मई 2014 से अब तक कच्चे तेल की कीमतों में 32 प्रतिशत की गिरावट आई है, पर मोदी सरकार की पेट्रोल-डीज़ल पर लूट जारी है।’’खड़गे ने दावा किया, ‘‘ऐसा लगता है कि मध्यम वर्ग को लूटने के लिए मोदी सरकार ने कोई ठेका लिया हुआ है।’’ पीटीआई के इनपुट के साथ