चेहरे पर मास्क और सफेद लिबास, जब पुष्पम प्रिया से हुआ सीएम नीतीश का सामना

दरभंगा: काला लिबास और चेहरे पर काला मास्क, प्लुरल्स पार्टी सुप्रीमो का ट्रेड मार्क रहा है। सीएम नीतीश के कट्टर विरोधियों शुमार रही हैं। मगर तीन साल बाद हालात बदले तो पुष्पम और नीतीश का आमना-सामना हुआ। इस बार सफेद लिबास में पुष्पम के चेहरे पर सफेद मास्क था। सामने की कुर्सी पर बैठे थे। पुष्पम से कुछ बात कर रहे थे। दरअसल, पुष्पम के पिता और JDU MLC रहे विनोद चौधरी का निधन हो गया है। LNMU के प्रोफेसर रहे विनोद चौधरी के श्राद्ध में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार दरभंगा में पुष्पम के पुश्तैनी घर पहुंचे थे। जब पुष्पम से मिले सीएम नीतीशलंदन की नौकरी छोड़कर पुष्पम प्रिया चौधरी ने 2020 में प्लुरल्स पार्टी की स्थापना कीं। सियासत में नीतीश कुमार को उन्होंने निशाने पर लिया। बुधवार को भी उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके निशाने पर अब भी बिहार की नीतीश सरकार ही है। वो बिहार के लिए कुछ नया करना चाहती हैं। जातीय जकड़न में उलझी बिहार की सियासत में पुष्पम प्रिया को अब तक बहुत कुछ हासिल नहीं हुआ है, मगर वो अपने लक्ष्य से टस से मस नहीं हुई हैं। पुष्पम के पिता के श्राद्ध में हुए शामिलनीतीश कुमार जब शोकाकुल परिवार से मिल रहे थे तो पुष्पम प्रिया के चेहरे पर मास्क था। हालांकि नीतीश कुमार बिना मास्क के थे। तस्वीर देखने से लग रहा है कि इस दौरान दोनों के बीच बातचीत भी हुई। सीएम नीतीश ने विनोद चौधरी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद विनोद चौधरी की पत्नी डॉ सरोज चौधरी और प्लुरल्स पार्टी की सुप्रीमो पुष्पम प्रिया चौधरी से बात की। नीतीश ने की पुष्पम से मास्क हटाने की गुजारिश!नीतीश कुमार और पुष्पम प्रिया चौधरी के इस मुलाकात की चर्चा सियासी गलियारों में खूब हो रही है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि नीतीश ने पुष्पम को चेहरे से मास्क हटाने की गुजारिश की मगर बिना मास्क वाला फोटो जारी नहीं हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि पुष्पम ने नीतीश की बात को नहीं माना। पुष्पम ने कहा कि हमारा उनके घर से पारिवारिक संबंध अपनी जगह है, हम आज भी राजनीतिक रूप से नीतीश कुमार के खिलाफ हैं। राजनीतिक बातें करने का समय नहीं है। दोनों (नीतीश कुमार और विनोद चौधरी) का बहुत ही पुराना रिश्ता रहा है। अंतिम समय तक मेरे पिता जी जदयू में ही रहे।