धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा के दौरान हादसा; छज्जा गिरने से कई घायल

सागर (dailyhindinews.com)। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू पदयात्रा के दौरान एक छत का छज्जा टूटने से 10 से 12 लोग घायल हो गए। इसमें से 5 से 7 लोग बेहद बुरी तरह घायल हुए हैं। इसकी वजह से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन जीएल अहिरवार ने बताया कि घटना में तीन लोगों की हाथ पैर में फैक्चर हुए हैं। घायलों में एक 10 साल की बच्ची भी शामिल है।

यह हादसा उसे वक्त हुआ जब नौगांव नगर के पुरानी बस्ती में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा को देखने के लिए लोग छज्जे पर चढ़े हुए थे। अचानक ही छज्जा भरभरा कर गिर गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

बताया गया है कि रात 8:00 बजे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा नौगांव नगर में थी। यात्रा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। इसी बीच इस यात्रा को देखने के लिए नौगांव नगर की रंगरेज मोहल्ले में रहने वाले कुछ लोग छज्जे पर चढ़ गए।

घायलों में शामिल मंजू राजा ने बताया कि छज्जे पर पहले से ही कई लोग मौजूद थे। जैसे ही वह छज्जे पर पहुंची अचानक से वह टूट कर गिर गया और चीख पुकार शुरू हो गई। आसपास के लोग मलबे में दबे लोगों को निकलने लगे।

हादसे की जानकारी लगते ही तुरंत स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामूली रूप से घायल लोगों को इलाज के बाद नौगांव स्वास्थ्य केंद्र से घर भेज दिया गया।

घटना में 10 साल की तान्या चौबे के हाथ टूट गया है। 40 साल की मंजू राजा के हाथ में फ्रैक्चर है। 45 साल की वर्षा सोनी भी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सिविल सर्जन जीएल अहिरवार ने बताया है कि कुछ और घायल भी अस्पताल में इलाज के लिए आ सकते हैं। हमारी टीम पूरी तरह से तैयार है। जिला अस्पताल में पदस्थ मेडिसिन सर्जन से लेकर अस्पताल का अन्य स्टाफ भी घायलों के इलाज के लिए मौजूद है।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2024