
बेंगलुरु से आया था महादेव
शालीमार लॉज के एकाउंटेट तापस कांति ने बताया कि महादेव माजी शनिवार दोपहर होटल गया था। वह बेंगलुरु से बर्दवान में काम करने आया था। उसने होटल कर्मियों को बताया था कि शनिवार की रात बर्दवान में रहेगा।महादेव ने आधार कार्ड की जेरॉक्स जमा कर लॉज के कमरा नंबर 506 बुक किया।
प्रियंका के साथ होटल पहुंचा महादेव
लॉज के कर्मचारियों का कहना है कि महादेव को देखकर कुछ ऐसा नहीं लगा कि ऐसी घटना घटेगी। महादेव रविवार सुबह करीब 10 बजे होटल से निकले था। ठीक उसके कुछ देर बाद ही वह प्रियंका मित्रा के साथ होटल में वापस आया। जब होटल स्टाफ ने उससे प्रियंका के बारे में पूछा तो उसने कहा कि प्रियंका उसकी बहन है। साथ ही बताया कि प्रियंका ज्यादा देर नहीं रहेंगी। वो वहां से जल्दी चली जाएगी। इसके बाद वे प्रियंका को अपने रूम में लेकर चला गया।
गले में फूलों की माला, मांग में भरा हुआ सिंदूर
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों के गले में फूलों की माला के अलावा प्रियंका की मांग में सिंदूर और पैरों में महावर लगा। पुलिस ने अनुमान लगाया कि दोनों ने रिश्ते में तनाव के चलते एक साथ आत्महत्या करने का फैसला किया। होटल के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में लिखा था, ‘पापा, आपने हमें साथ नहीं रहने दिया, मरने के बाद हमें अलग मत करना।’ बर्दवान थाने की पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरवाजा तोड़कर निकाला शव
लॉज वालों ने बताया कि जब वे काफी देर बाद भी होटल के कमरे से बाहर नहीं निकले, तो होटल के कर्मचारी कमरे के सामने गए और चिल्लाने लगे। लेकिन, उस वक्त उन्हें कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिर मजबूरन होटल के सीनियर मैनेजर को सूचना दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने बर्दवान थाने में भी रिपोर्ट की। बर्दवान थाने के आईसी सुखमय चक्रवर्ती ने लॉज का दरवाजा तोड़ा और होटल के कमरे में फंदे से लटके दो शव बरामद किए।