Lok Sabha Election Phase 5 Voting Live: पांचवें चरण का मतदान संपन्न, अब तक 57.47% वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

कर्नाटक सेक्स स्कैंडलः कुमारस्वामी ने की भतीजे प्रज्वल रेवन्ना से आत्मसमर्पण की अपीलजनता दल-एस के राज्य प्रमुख और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने सोमवार को कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले के मुख्य आरोपी अपने भतीजे और पार्टी सांसद प्रज्वल रेवन्ना से अनुरोध किया कि अगर उनके मन में अपने दादा और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के प्रति थोड़ा भी सम्मान है, तो वह विदेश से लौटकर आत्मसमर्पण करें। पत्रकारों से बात करते हुए कुमारस्वामी ने कहा, “मैं मीडिया के माध्यम से प्रज्वल रेवन्ना से अनुरोध करता हूं कि वह जिस भी देश में हैं, वहां से वापस आ जाएं। कोई डर नहीं होना चाहिए। इस देश में कानून का शासन है। वह कब तक छुपे रह सकते हैं।” उन्होंने दोहराया कि यदि प्रज्वल के मन में उनके और उनके दादा के लिए कोई सम्मान है, तो उन्हें भारत वापस आना चाहिए और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करना चाहिए। कुमारस्वामी ने कहा, “मैं आपसे हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि आपको 24 से 48 घंटों के भीतर आत्मसमर्पण करना होगा। पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं ने हमें वोट दिया है। आप कब तक विदेश में रहना चाहते हैं? कृपया भारत वापस आएं और अधिकारियों के सामने पेश हों। छुपने की कोई जरूरत नहीं है।” कुमारस्वामी ने कहा, “हमारे पिता एच.डी. देवेगौड़ा ने प्रज्वल रेवन्ना को राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए अपना पूरा सहयोग दिया। अगर प्रज्वल रेवन्ना अपने दादा और पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान बरकरार रखना चाहते हैं, तो उन्हें भारत वापस आना चाहिए।” पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, “मैं इस कांड के पीड़ितों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगता हूं। मैं उनका दर्द समझ सकता हूं। उन्हें इस स्थिति में किसने धकेला? ऐसे कई मामले हुए हैं। यह एक घृणित मामला है, यह हम सभी का सिर शर्म से झुका देता है।” यह देखते हुए कि कांग्रेस सरकार प्रज्वल रेवन्ना को भारत वापस लाने की मांग कर रही है, कुमारस्वामी ने कहा, “मैंने कई बार कहा है कि वह लंबे समय से मेरे संपर्क में नहीं है। इस त्रासदी के लिए एक व्यक्ति जिम्मेदार है। दूसरा व्यक्ति इस मामले को दुनिया भर में ले गया और पीड़ितों के परिवारों को बर्बाद कर दिया।” सत्तारूढ़ पार्टी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस को मेरे परिवार को निशाना बनाने की सैकड़ों कोशिशें करने दीजिए। मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुझे लड़ने की ताकत दी है।” उन्होंने कहा, “सवाल यह है कि इसकी शुरुआत कैसे हुई? यह प्रकरण मतदान से एक दिन पहले शुरू हुआ। अगर हमें इस घटना के बारे में पता होता, तो हम प्रज्वल रेवन्ना को देश से बाहर न जाने देते।” कुमारस्वामी ने कहा, “प्रज्वल रेवन्ना को वापस आना चाहिए और एसआईटी के साथ सहयोग करना चाहिए। लोगों को हमारे परिवार को गलत नहीं समझना चाहिए।मुंबई में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक मतदान कर्मी की मौतलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को महाराष्ट्र की दक्षिण मुंबई सीट के एक मतदान केंद्र पर 56 वर्षीय एक मतदान कर्मी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुनील लक्ष्मण परेल के भोइवाडा इलाके में सेंट पॉल हाई स्कूल में चुनाव ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि वह दोपहर को अचानक बेहोश होकर गिर गए, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें नजदीक के केईएम अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को 13 सीट पर मतदान हुआ जिनमें से छह सीट मुंबई की हैं।पांचवें चरण का मतदान संपन्न, अब तक 57.47% वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कमलोकसभा चुनाव के 5वें चरण के तहत 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 49 लोकसभा सीटों पर आज मतदान संपन्न हो गया। इस चरण में 57.47 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस चरण में महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग हुई है। वहीं पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वोट पड़े हैं।#LokSabhaElections2024 | 57.47% voter turnout recorded in the fifth phase of elections. Bihar- 52.60% Jammu & Kashmir- 54.49% Jharkhand- 63.00% Ladakh-67.15% Maharashtra- 48.88% Odisha- 60.72% Uttar Pradesh-57.79% West Bengal- 73.00% pic.twitter.com/lhXLcYiBC8— ANI (@ANI) May 20, 2024

अखिलेश यादव ने BSP से संविधान बचाने के लिए इंडिया गठबंधन की मदद करने का अनुरोध कियासमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज कहा कि मैं बहुजन समाज पार्टी से अनुरोध करूंगा कि वे संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन की मदद करें। इंडिया गठबंधन निश्चित रूप से सरकार बनाएगा।VIDEO | Lok Sabha Elections 2024: “I would request the Bahujan Samaj (Party) to help the INDIA alliance to save the Constitution… The (INDIA) alliance will surely form the government,” said Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) earlier today.… pic.twitter.com/Fn0LBDViFh— Press Trust of India (@PTI_News) May 20, 2024

तेजस्वी ने पीएम मोदी को दी खुली चुनौती, कहा- अगर उन्होंने 10 साल में हमसे ज्यादा नौकरियां दीं हैं तो हम राजनीति से संन्यास ले लेंगेबिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी को खुली चुनौती देते हैं कि अगर उन्होंने 10 साल में तेजस्वी से ज्यादा नौकरियां दीं हैं तो हम राजनीति से संन्यास ले लेंगे।#WATCH | Patna: Former Bihar Deputy Chief Minister and RJD leader Tejashwi Yadav says, “…We openly challenge Prime Minister Modi that if he has given more jobs than Tejashwi in 10 years, then we will retire from politics…” pic.twitter.com/Fe9WShJ2kR— ANI (@ANI) May 20, 2024

शूटिंग से छुट्टी लेकर मुंबई पहुंचे आमिर खान, किरण राव संग डाला वोटबॉलीवुड स्टार आमिर खान ने सोमवार को लोकसभा 2024 चुनाव के पांचवें चरण में वोट डालकर अपना कर्तव्य पूरा किया। एक्टर के साथ उनकी एक्स वाइफ किरण राव भी थीं। दोनों ने मुंबई के बांद्रा के पाली हिल इलाके में सेंट ऐनी स्कूल मतदान केंद्र पर वोट डाला। आमिर और किरण दोनों ने इस मौके के लिए कैजुअल स्टाइल चुना। आमिर ने ब्लू पैंट के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहनी थी, जबकि किरण ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट कुर्ता पहने नजर आईं। आमिर ने सोमवार को अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की शूटिंग से ब्रेक लिया और वोट डालने के लिए वापस मुंबई पहुंचे। ‘सितारे जमीन पर’ डाउन सिंड्रोम के इर्द-गिर्द घूमती है और कथित तौर पर एक ड्रामा फिल्म है।झारखंड की तीन सीटों पर शाम पांच बजे तक 61.90 फीसदी वोटिंगझारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर सोमवार शाम पांच बजे तक औसतन 61.90 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार तीन सीटों में वोटरों का सबसे ज्यादा टर्नआउट हजारीबाग में रहा। यहां 63.66 फीसदी वोट पड़े हैं। कोडरमा में 61.60 और चतरा में 60.26 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। कोडरमा लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले गांडेय विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में 66.45 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है। एक-दो जगहों पर छिटपुट विवाद को छोड़ अब तक कहीं से किसी बड़ी घटना की सूचना नहीं है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उम्मीद जताई है कि फाइनल आंकड़े में मतदान के प्रतिशत में इजाफा होने की संभावना है। कई मतदान केंद्रों पर शाम 5 बजे भी बड़ी संख्या में लोग कतारों में थे। नियम के अनुसार 5 बजे तक कतार में खड़े मतदाताओं के वोट रिकॉर्ड किए जाएंगे। इसके अलावा पोस्टल बैलेट के आंकड़े भी जोड़े जाएंगे। माना जा रहा है कि आखिरी आंकड़े में दो से लेकर पांच-छह फीसदी तक की वृद्धि हो सकती है। खास बात यह है कि इन तीनों सीटों के नक्सल प्रभावित इलाकों में भी बंपर वोटिंग हुई। बड़कागांव, केरेडारी, टंडवा, बिरनी, पीरटांड़ जैसे प्रखंड में नक्सलियों का बड़ा प्रभाव रहा है, लेकिन, इस बार इन जगहों पर भी 60 से 65 फीसदी वोट डाले गए हैं। मतदान संपन्न होने के बाद कोडरमा सीट पर केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं बगोदर के विधायक विनोद सिंह, हजारीबाग में दो विधायकों मनीष जायसवाल एवं जेपी भाई पटेल, चतरा में भाजपा के काली चरण सिंह एवं कांग्रेस के केएन. त्रिपाठी सहित कुल 54 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए हुए मतदान के बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और भाजपा के प्रत्याशी दिलीप वर्मा की किस्मत भी ईवीएम में बंद हो गई है। इन तीनों लोकसभा सीटों में कुल 6,705 बूथ बनाए गए थे। चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी बूथों पर सुरक्षाबलों की व्यापक तैनाती की गई थी।लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में शाम 5 बजे तक 56 फीसदी से ज्यादा वोटिंगलोकसभा चुनाव के 5वें चरण के तहत 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 49 लोकसभा सीटों पर आज वोटिंग जारी है। शाम 5 बजे तक इस चरण में 56.68 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस चरण में महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग हुई है। वहीं पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वोट पड़े हैं।#LokSabhaElections2024 | 56.68% voter turnout recorded till 5 pm, in the fifth phase of elections. Bihar- 52.35% Jammu & Kashmir- 54.21%Jharkhand- 61.90%Ladakh-67.15%Maharashtra- 48.66%Odisha- 60.55%Uttar Pradesh-55.80West Bengal- 73.00% pic.twitter.com/b3P9LpSqhy— ANI (@ANI) May 20, 2024

BJP ने चुनाव में पैसा और प्रशासन का उपयोग कियाः कमल नाथकांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी पर पैसे और प्रशासन के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि इसके बावजूद कांग्रेस के लिए अच्छे नतीजे आने वाले हैं। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव होने के बाद कांग्रेस ने उम्मीदवारों के अलावा वरिष्ठ नेताओं की भोपाल में एक बैठक बुलाई। सोमवार को बुलाई गई बैठक में पहुंचे कमल नाथ ने साफतौर पर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से लेकर हर सीट पर कोई कसर नहीं छोड़ी है। चुनाव में पैसे और प्रशासन का इस्तेमाल किया गया है। इसके बावजूद मतदान के बाद कांग्रेस के लिए अच्छे नतीजे आने वाले हैं। लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी ने समीक्षा के लिए प्रदेश प्रभारी महासचिव जितेंद्र भंवर सिंह की मौजूदगी में बैठक बुलाई। इस बैठक में सभी 27 सीटों के कांग्रेस उम्मीदवारों को बुलाया गया। बता दें कि कमल नाथ के पुत्र नकुल नाथ ने दूसरी बार छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव लड़ा है। पिछला चुनाव नकुल नाथ ने 38 हजार वोटों के अंतर से जीता था। बीते लगभग 45 साल से छिंदवाड़ा कमल नाथ के गढ़ के तौर पर पहचाना जाता है। यहां सिर्फ एक ही चुनाव में कमल नाथ को हार का सामना करना पड़ा था, इसके अलावा सभी चुनाव में कमल नाथ या उनके परिवार के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं, इनमें से वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सिर्फ एक छिंदवाड़ा सीट पर ही जीत हासिल की थी। जबकि, शेष 28 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली थी। कांग्रेस लगातार दावा कर रही है कि इस बार के चुनाव में उसके हिस्से में बड़ी सफलता आने वाली है। वहीं, बीजेपी राज्य की सभी सीटों पर जीत का दावा कर रही है। खजुराहो संसदीय सीट समझौते में सपा को दी गई थी। मगर, सपा उम्मीदवार का नामांकन निरस्त हो गया था। इंदौर के कांग्रेस उम्मीदवार ने नामांकन वापस लेकर बीजपी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। इस तरह 29 में से 27 सीटों पर ही कांग्रेस के उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में चार चरणों में मतदान हुए हैं और नतीजे चार जून को आएंगे।अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला#WATCH | Maharashtra: Actor Sonakshi Sinha along with her mother Poonam Sinha cast their votes at a polling centre in Mumbai for the fifth phase of #LokSabhaElection2024 pic.twitter.com/kWhdLfsgFc— ANI (@ANI) May 20, 2024

अभिनेता सलमान खान मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे#WATCH | Actor Salman Khan arrives at a polling centre in Mumbai to cast his vote for the fifth phase of #LokSabhaElection2024 pic.twitter.com/rZWXpEFMMO— ANI (@ANI) May 20, 2024

रायबरेली में कई बूथों का दौरा करने के बाद राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे#WATCH | Congress MP and candidate from Wayanad (Kerala) and Raebareli (Uttar Pradesh) Rahul Gandhi, arrives at Lucknow airportHe visited different polling booths in Raebareli during polling in the constituency today. pic.twitter.com/eyU9UZv9qb— ANI (@ANI) May 20, 2024

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचीं#LokSabha2024Elections | Actor Madhuri Dixit arrives at a polling booth in Mumbai pic.twitter.com/8OUIP5RqpS— ANI (@ANI) May 20, 2024

आरजेडी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- बीजेपी देश का संविधान बदलना चाहती हैराष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की विदाई तय कर चुकी है। प्रधानमंत्री अब राम मंदिर के बाद हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रहे हैं। ये लोग अब आरक्षण खत्म करने का भी मन बना चुके हैं। उन्होंने आगे कहा, “इंडिया गठबंधन के सभी नेता लगातार इस बात का दावा कर रहे हैं कि एनडीए चार सौ पार का नारा इसलिए दे रही है, क्योंकि इन्हें संविधान बदलना है। आरक्षण खत्म करना है। इन्हें जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है।“लोकसभा चुनाव:  दोपहर 3 बजे तक 47.53% हुई वोटिंगलोकसभा चुनाव के मद्देनजर पांचवें चरण की वोटिंग जारी है। दोपहर बाद 3 बजे तक  47.53% से अधिक मतदान हुआ है।बिहार                   45.33%जम्मू एवं कश्मीर: 44.90%झारखंड                53.90%लद्दाख                  61.26%महाराष्ट्र                38.77%ओडिशा               48.95%उत्तर प्रदेश           47.55%पश्चिम बंगाल         62.72%मुंबई: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने परिवार के साथ मतदान किया#WATCH मुंबई: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/FAZhnrufFn— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

रायबरेली के एक पोलिंग बूथ पर वोटर्स ने राहुल गांधी से की शिकायत, बोले- उन्हें धमकाया जा रहाकांग्रेस सांसद राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश के रायबरेली के बेला खरा पोलिंग बूथ पर पहुंचे। यहां पर मतदाताओं ने उनसे शिकायत की और बताया कि बीजेपी के लोग उन्हें धमका रहे हैं। वोट नहीं डालने दे रहे हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने मतदान अधिकारी से बात की और शिकायत दर्ज करवाई।मुंबई: अभिनेत्री रेखा ने लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के लिए मतदान किया#WATCH मुंबई: अभिनेत्री रेखा ने लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के लिए मतदान किया। #loksabhaeklection2024 वीडियो माउंट मैरी, बांद्रा से है। pic.twitter.com/MjJ9CuExcJ— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

मुंबई: अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला #WATCH मुंबई: अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।#loksabhaeklection2024 pic.twitter.com/8KEKpnu1zR— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

मुंबई: अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के लिए मतदान किया#WATCH मुंबई: अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के लिए मतदान किया।#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/Wq8IZVwWWE— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के लिए मतदान किया#WATCH मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के लिए मतदान किया।उन्होंने कहा, “वोट देना बहुत महत्वपूर्ण हैं, तो सभी से अनुरोध है कि वे जाकर वोट दें।” pic.twitter.com/YmqknIJRWm— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

अभिनेता अमिर खान और फिल्म निर्माता किरण राव ने मुंबई में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला#WATCH अभिनेता अमिर खान और फिल्म निर्माता किरण राव ने मुंबई में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/UJ5MyTzZd6— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

ओडिशा में राज्य विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 35.31% मतदान दर्ज किया गया ओडिशा में राज्य विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 35.31% मतदान दर्ज़ किया गया। pic.twitter.com/X291PMhx60— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

मुंबई: अभिनेता संजय दत्त ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला#WATCH मुंबई: अभिनेता संजय दत्त ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।उन्होंने कहा, “मैं सबसे अपील करता हूं कि सब लोग वोट जरूर करें…”#LokshabhaElections2024 pic.twitter.com/pmsAB5xtr4— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

मुंबई: अभिनेत्री विद्या बालन ने अपना वोट डाला #WATCH मुंबई: अभिनेत्री विद्या बालन ने अपना वोट डाला। #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/3FgpZySnwY— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

लोकसभा चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 36.73 फीसदी वोटिंगदेश के 8 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में पांचवें चरण के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक 36.73 फीसदी वोटिंग हुई है।बिहार – 34.62 फीसदीजम्मू कश्मीर – 34.79 फीसदीझारखंड – 41.89 फीसदीलद्दाख – 52.02 फीसदीमहाराष्ट्र – 27.78 फीसदीओडिशा – 35.31 फीसदीउत्तर प्रदेश – 39.55 फीसदीपश्चिम बंगाल – 48.41 फीसदीइस बार देश में INDIA गठबंधन के पक्ष में लहर चल रही है- आरजेडी उम्मीदवार मीसा भारती पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से आरजेडी उम्मीदवार मीसा भारती ने कहा, “इस बार देश में INDIA गठबंधन के पक्ष में लहर चल रही है। पिछलें 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने जितने भी वादे किए, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। यह चुनाव मुद्दों का चुनाव होना चाहिए था। इस बार जनता ने  इनकी विदाई करने का मन बना लिया है।”अब जनता पीएम मोदी को हटाना चाहती है- तेजस्वीबिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी 10 साल के हिसाब में बताएं कि उन्होंने देश की कौन-सी चिंता की है, जिसको उन्होंने सुधारा है। बेरोजगारी, महंगाई बढ़ा दी। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया। अब जनता उनको हटाना चाहती है।”मुंबई: अभिनेता इमरान हाशमी ने एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला#WATCH मुंबई: अभिनेता इमरान हाशमी ने एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।#lokbsabaelctions2024 pic.twitter.com/eQ5yZgo800— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

मुंबई: अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, आज हम सबको ये पर्व मनाने का मौका मिला है तो हमें बाहर आकर वोट करना चाहिए #WATCH मुंबई: अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, “आज हम सबको ये पर्व मनाने का मौका मिला है तो हमें बाहर आकर वोट करना चाहिए ताकि 5 साल तक हमें किस तरह की सरकार चाहिए और कैसी व्यवस्था चाहिए और हम उस व्यवस्था का फायदा उठा सके।..” pic.twitter.com/U6pY09jV8r— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

मतदान के बीच कांग्रेस सांसद और रायबरेली से उम्मीदवार राहुल गांधी ने रायबरेली के पिपलेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा की#WATCH उत्तर प्रदेश: कांग्रेस सांसद और रायबरेली से उम्मीदवार राहुल गांधी ने रायबरेली के पिपलेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा की। pic.twitter.com/6pKPX5lgdf— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

सुबह 11 बजे तक 23.66 फीसदी मतदानबिहार – 21.11 फीसदी मतदान जम्मू कश्मीर – 21.37 फीसदी मतदान झारखंड – 26.18 फीसदी मतदान लद्दाख – 27.87 फीसदी मतदान महाराष्ट्र – 15.93 फीसदी मतदान ओडिशा – 21.07 फीसदी मतदान उत्तर प्रदेश – 27.76 फीसदी मतदान पश्चिम बंगाल – 32.70 फीसदी मतदानगायक विशाल ददलानी ने वोट की अपील कीगायक विशाल ददलानी ने कहा, “हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम बाहर निकलकर लोगों को रास्ता दिखाए। मैं सबसे अनुरोध करूंगा कि आप सब वोट करें। जिन लोगों ने आपका साथ दिया है उनको वोट दें।”BJP सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला#WATCH भाजपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। pic.twitter.com/vNEkuj8N7T— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

हमारा INDIA गठबंधन मजबूती के साथ खड़ा हुआ है- कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंहलोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “हमारा INDIA गठबंधन मजबूती के साथ खड़ा हुआ है और भारी तादाद में लोग बीजेपी का विरोध करने के लिए बाहर खड़ा हो गया है।”आपका एक वोट, गरीब परिवार की महिला के खाते में सालाना एक लाख रुपए आएंगे- प्रियंका गांधीप्रियंका गांधी ने 5वें चरण के मतदान के बीच ट्वीट कर कहा, आपका एक वोट, गरीब परिवार की महिला के खाते में सालाना एक लाख रुपए आएंगे। हर नागरिक को 25 लाख के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरियां मिलेंगी। युवाओं को सालाना एक लाख की अप्रेंटिसशिप मिलेगी। SC/ST/OBC को उचित भागीदारी मिलेगी। आपका एक वोट देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगा। सभी देशवासियों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें। आपका एक वोट देश को महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाएगा और देश को मजबूत करेगा।शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे ने मुंबई के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला#WATCH शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे ने मुंबई के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।”#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/aoj2LylSDp— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

अभिनेता और निर्माता रघु-राम ने मुंबई के एक मतदान केंद्र में मतदान किया#WATCH अभिनेता और निर्माता रघु-राम ने मुंबई के एक मतदान केंद्र में मतदान किया।#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/XCyY4qRk02— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

महाराष्ट्र: MNS प्रमुख राज ठाकरे और उनके परिवार के सदस्यों ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: MNS प्रमुख राज ठाकरे और उनके परिवार के सदस्यों ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर #LokSabhaElections2024 के पांचवे चरण में अपना वोट डाला। pic.twitter.com/RpovJuICmA— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने मुंबई में एक मतदान केंद्र में वोट डाला फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने मुंबई में एक मतदान केंद्र में वोट डाला। उन्होंने कहा, “मैं हर मतदाता को कहूंगा कि अपना वोट जरूर डालें। मैंने अपने देश की प्रसिद्धी, देश के विकास के लिए किया है। अगली पांच साल की सरकार से देश में सर्व धर्म सम्मान, प्रेम, विकास और विकास पूरे विश्व स्तर पर हो, इसकी आशा है।”#WATCH फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने मुंबई में एक मतदान केंद्र में वोट डाला।उन्होंने कहा, “… मैं हर मतदाता को कहूंगा कि अपना वोट ज़रूर डालें… मैंने अपने देश की प्रसिद्धी, देश के विकास के लिए किया है… अगली पांच साल की सरकार से देश में सर्व धर्म सम्मान, प्रेम, विकास… pic.twitter.com/yzPWL9vk9e— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

अभिनेता धर्मेंद्र ने मुंबई में डाला वोट#WATCH | Veteran actor Dharmendra casts his vote at a polling booth in Mumbai.#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/FqXmZ5jFPG— ANI (@ANI) May 20, 2024

मुंबई: अभिनेता राहुल बोस ने के 5वें चरण के लिए मतदान किया#WATCH मुंबई: अभिनेता राहुल बोस ने #LokSabhaElections2024 के पांचवे चरण के लिए मतदान किया। pic.twitter.com/oHJXart39v— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

मुंबई: मतदान करने के बाद अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा ने कहा, घर से बाहर आएं और वोट करें#WATCH मुंबई: मतदान करने के बाद अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा ने कहा, “अभी किसी और विषय पर चर्चा नहीं होगी। घर से बाहर आएं और वोट करें…” pic.twitter.com/B5WQxom8h0— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

जालौन: यूपी के मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार स्वतंत्र देव सिंह ने अपना वोट डाला
#WATCH जालौन (यूपी): यूपी के मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार स्वतंत्र देव सिंह ने अपना वोट डाला। pic.twitter.com/P6wUSfMVOq— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

उत्तर प्रदेश: बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने कैसरगंज के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला #WATCH | Uttar Pradesh: BJP MP Brij Bhushan Singh casts his vote at a polling station in Kaiserganj.His son Karan Bhushan Sharan Singh is a BJP candidate from Kaiserganj. pic.twitter.com/WZll1nzMuq— ANI (@ANI) May 20, 2024

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) सांसद और दक्षिण मुंबई से उम्मीदवार अरविंद सावंत ने अपना वोट डाला#WATCH | Mumbai: Shiv Sena (UBT) MP and candidate from South Mumbai, Arvind Sawant casts his vote for the #LokSabhaElections2024Shiv Sena has fielded Yamini Jadhav, from South Mumbai Lok Sabha seat. pic.twitter.com/Srn2KpvThX— ANI (@ANI) May 20, 2024

मुंबई के एक मतदान केंद्र पर बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी ने वोट डाला#WATCH | BMC Commissioner Bhushan Gagrani shows the indelible ink mark on his finger after casting his vote at a polling booth in Mumbai. #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/fAtoK2amI3— ANI (@ANI) May 20, 2024

मैंने सही उम्मीदवार को वोट किया है- वरिष्ठ अभिनेत्री शोभा खोटेवरिष्ठ अभिनेत्री शोभा खोटे ने भी मुंबई में अपना वोट डाला। उन्होंने मतदान के बाद कहा कि मैंने सही उम्मीदवार को वोट किया है। मैंने होम वोटिंग का विकल्प नहीं चुना क्योंकि मैं चाहती थी कि मुझे देखकर लोग घरों से बाहर निकलकर वोट करने के लिए प्रेरित हों।#WATCH | Mumbai: Veteran Actress Shobha Khote casts her vote at a polling station in Mumbai for #LokSabhaElections2024She says, “I have voted for the right candidate. I did not opt for home-voting and voted here so that people get inspired and come out and vote…” pic.twitter.com/kRpUFOVpwo— ANI (@ANI) May 20, 2024

आज लोकतंत्र का महापर्व है और सभी मतदाता अपने मत के अधिकार का प्रयोग करें- रोहिणी आचार्यRJD नेता व सारण लोकसभा सीट से उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने कहा, “आज लोकतंत्र का महापर्व है और सभी मतदाता अपने मत के अधिकार का प्रयोग करें। इस बार जनता बेरोजगारी, महंगाई की जो मार झेल रही है, मुझे पूरा विश्वास है कि आज जनता सबका अंत करने जा रही है। बिहार की जनता, सारण की जनता की जीत होने वाली है।”यह हमारे देश के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है, हमें मतदान करना चाहिए- अभिनेता राजकुमार राव अभिनेता राजकुमार राव ने कहा, “यह हमारे देश के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है, हमें मतदान करना चाहिए। मैं सभी से अपील करता हूं कि अपना वोट जरूर डालें।”भारी वोटों से जीतूंगा, 100% हैट्रिक होगी- दक्षिण मुंबई से उम्मीदवार(यूबीटी)अरविंद सावंतदक्षिण मुंबई से उम्मीदवार(यूबीटी)अरविंद सावंत ने कहा, “बेहद खुश हूं, विजयी होंगे। उद्धव ठाकरे का साहस औऱ जिस प्रकार से वे खड़े हैं। मतदाताओं ने जो प्यार दिया है उससे मैं अचंभित हूं। भारी वोटों से जीतूंगा, 100% हैट्रिक होगी।”महाराष्ट्र: अभिनेता फरहान अख्तर और निर्देशक जोया अख्तर ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया#WATCH महाराष्ट्र: अभिनेता फरहान अख्तर और निर्देशक जोया अख्तर ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।#LokSabhaElections pic.twitter.com/sfrSC1ZfBK— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

अभिनेता अक्षय कुमार वोट डालने के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे#WATCH अभिनेता अक्षय कुमार #LokSabhaElections2024 के पांचवें चरण के लिए अपना वोट डालने के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। pic.twitter.com/A0ZPcQ56PK— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीएसपी प्रमुख मायावती ने लखनऊ के एक मतदान केंद्र पर वोट डालाउत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा, “मैंने मतदान कर दिया है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करती हूं कि मतदान जरूर करें। मैं सभी राजनीतिक दलों से कहना चाहती हूं कि उनको जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देनी चाहिए।”#WATCH उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ के एक मतदान केंद्र पर #LokSabhaElections2024 के लिए वोट डाला। pic.twitter.com/KoLmQkd2eu— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए उद्योगपति अनिल अंबानी ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला#WATCH लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए उद्योगपति अनिल अंबानी ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/cVNGVEbcDK— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

पीएम मोदी ने मतदाताओं से मतदान की अपील कीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। महिला और युवा वोटरों से मेरी यह विशेष अपील है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।”लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के तहत 8 राज्यों की 49 सीटों पर मतदान शुरूलोकसभा चुनाव के 5वें चरण के तहत आज 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश की 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। 8 करोड़ 95 लाख से ज्यादा मतदाता 94,732 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे।Voting for the fifth phase of #LokSabhaElections2024 begins. Polling being held in 49 constituencies across 8 states and Union Territories (UTs) today.Simultaneous polling being held in 35 Assembly constituencies in Odisha. pic.twitter.com/EZ1yEm7LJG— ANI (@ANI) May 20, 2024

बिहार: मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर मतदान शुरू होने से पहले महिलाओं की लंबी कतार देखने को मिली#WATCH बिहार: मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर #LokSabhaElections2024 के लिए मतदान शुरू होने से पहले महिलाओं की लंबी कतार देखने को मिली। pic.twitter.com/LAV8UcxrTE— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के तहत 8 राज्यों की 49 सीटों पर थोड़ी देर में शुरू होगी वोटिंगलोकसभा चुनाव के 5वें चरण के तहत आज 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश की 49 लोकसभा सीटों पर थोड़ी देर में वोटिंग शुरू होगी। 8 करोड़ 95 लाख से ज्यादा मतदाता 94,732 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। ओडिशा विधानसभा की बची 35 सीटों पर भी आज वोटिंग होगी।5वें चरण की 49 लोकसभा सीटों पर कुल 695 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आज महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान होगा।