लिव-इन पार्टनर के टुकड़े कर मिक्सी में पीसा… उफ्फ मुंबई के हैवान पर दिल्ली का आफताब याद आ गया

नई दिल्ली : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई हैं। एक व्यक्ति ने अपनी 32 साल की लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या बाद ना सिर्फ शव के टुकड़े-टुकड़े किए बल्कि उसे कुकर में उबाला, मिक्सी में पीस दिया। इसके बाद उसने उसे गटर में बहा दिया। इस घटना से दिल्ली का श्रद्धा वालकर हत्याकांड की यादें ताजा हो गई हैं। मामले में आफताब पूनावाला ने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा वालकर की निर्ममता से हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। हत्या के बाद उसने शव के टुकड़ों को फ्रिज में रखा था। इसके बाद एक-एक कर शव के टुकड़ों को जंगल में फेंक दिया था। पेड़ काटने वाले कटर से किए टुकड़े-टुकड़ेमुंबई से सटे मीरा रोड में 56 साल के व्यक्ति ने उसके साथ लिव-इन में रह रही 32 साल की महिला सरस्वती वैद्य की हत्या कर दी। मीरा रोड पर एक घर से बदबू की सूचना मिलने पर देखा तो वहां महिला का शव मिला। जांच में पता चला कि मनोज और सरस्वती यहां लिव-इन में रहते थे। मनोज ने पेड़ काटने का कटर खरीदा था। इस कटर से ही उसने महिला के शरीर के कई टुकड़े किए। इसके बाद उन टुकड़ों को कुकर में उबाल कर प्लास्टिक के बैग में भर देता था। इसके बाद उसे गटर में बहा देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। क्यों आई श्रद्धा वालकर मर्डर की यादमुंबई के मीरा रोड में हुए इस निर्मम हत्या ने दिल्ली के की याद दिला दी है। दिल्ली के छत्तरपुर में रहने वाले फूड ब्लॉग आफताब पूनावाला ने कथित रूप से अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की 18 मई 2022 को हत्या कर दी थी। 6 अक्टूबर 2022 को श्रद्धा के पिता ने वसई में अपने बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। अक्टूबर के अंत में आफताब को वसई पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। आफताब ने पुलिस को बताया कि लड़ाई के बाद श्रद्धा मई में घर छोड़कर चली गई थी। 8 नवंबर को मानिकपुर पुलिस स्टेशन ने दिल्ली पुलिस को गुमशुदगी के इस मामले की जानकारी दी थी। 11 नवंबर को पुलिस ने आफताब पूनावाला को छतरपुर पहाड़ी से गिरफ्तार किया था। सामने आई आफताब की हैवानियतपुलिस की गिरफ्तारी के बाद एक-एक कर आफताब की हैवानियत सामने आने लगीं। पुलिस ने इस मामले में जनवरी 2023 में चार्जशीट फाइल की। चार्जशीट में पुलिस ने कहा कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। आरोपी आफताब ने बताया कि उसने श्रद्धा के शव के 15 से 20 टुकड़े किए। पुलिस के अनुसार दोनों के आपसी झगड़े में गुस्से में आकर आफताब ने इस वारदात को अंजाम दिया था। उसने शव को काटने के लिए चाकू, कैची का इस्तेमाल किया था। इसके बाद उनसे लाश को रखने के लिए एक फ्रिज भी खरीदा था। आरोपी आफताब ने शव के टुकड़ों को अलग-अलग एरिया में ठिकाने लगा दिया।