राजकोट: भारतीय टीम के युवा ओपनर ने ताबड़तोड़ अंदाज में शतक पूरा किया, लेकिन उनके चाहने वालों के लिए एक चिंता की बात यह है कि उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान छोड़ना पड़ा है। वह जब आउट हुए तो उनके खाते में 133 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्के के दम पर 104 रन थे। उन्होंने शतक पूरा किया था कि उन्हें पीठ में अकड़न महसूस हुई और वह मैदान पर बैठ गए। तुरंत ही फिजियो मैदान पर पहुंचे और उपचार किया, लेकिन बात नहीं बनी। दो ओवर बाद यशस्वी मैदान से लौट आए।यशस्वी जायसवाल शतक पूरा करने के बाद मैदान पर बैठ गएदरअसल, 39वें ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी ने शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का तीसरा शतक रहा। इसके बाद वह थोड़ा स्लो हो गए। 40वां ओवर खत्म होने के बाद अचानक जायसवाल अपनी कमर पकड़कर नीचे बैठ गए। फिजियो मैदान पर आए। यशस्वी ने अपने चेहरे पर थोड़ा पानी छिड़का और खुद को तरोताजा किया है। फिजियो उनके बाएं पैर को स्ट्रेच करते नजर आए। उनकी पीठ के निचले हिस्से को मसाज भी दे रहे थे।महान सुनील गावस्कर ने ली अपने जूनियर मुंबइकर की मोजदूसरी ओर, महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कॉमेंट्री बॉक्स में मौज ली। उन्होंने ऑन एयर मजाक में पूछा- क्या डेविड वॉर्नर के 100 रन पूरे करने के बाद उनकी पीठ को कोई परेशानी हो सकती है। यहां बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने शतक पूरा करने के बाद डेविड वॉर्नर के अंदाज में हवा में बल्ला और हेलमेट लहराते हुए उछलकर जश्न मनाया था। महान गावस्कर इसी ओर इशारा कर रहे थे।यशस्वी की जगह मैदान पर आए रजत पाटीदार का बल्ला फिर रहा फेलइसी बीच यह भी चर्चा हुई कि यशस्वी को दिक्कत तब शुरू हुई जब उन्होंने पुल शॉट खेला। संभव है कि उस समय उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आया होगा। खैर, इस बीच यशस्वी ने मैदान छोड़ दिया था। उनकी जगह रजत पाटीदार आए, जो खाता नहीं खोल सके। इसके बाद कुलदीप यादव ने मोर्चा संभाला। नाइटवॉचमैन के रूप में कुलदीप 3 और दूसरे छोर पर शुभमन गिल 120 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के के दम पर नाबाद 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्टंप्स तक भारत ने 2 विकेट पर 196 रन बना लिए हैं, जबकि उसकी बढ़त 322 रनों की हो गई है।