गीता में भी है जिहाद, श्रीकृष्ण ने अर्जुन को पढ़ाया, शिवराज पाटिल का विवादित बयान

नई दिल्‍ली (dailyhindinews.com)। कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल के एक बयान पर बवाल होने की आशंका है। एक किताब के विमोचन के दौरान शिवराज पाटिल ने कह दिया कि जिहाद सिर्फ कुरान में ही नहीं बल्कि गीता में भी जिहाद है, जीसस में भी जिहाद है। उनके इस बयान पर बड़ा बवाल खड़ा हो सकता है।

पाटिल ने कहा कि इस्लाम धर्म के अंदर जिहाद की बहुत चर्चा हुई है। संसद में हम जो काम कर रहे हैं वो जिहाद को लेकर नहीं कर रहे बल्कि विचार को लेकर कर रहे हैं.जब स्वच्छ विचार तमाम कोशिशों के बाद भी कोई नहीं समझता है, तब शक्ति का उपयोग करना चाहिए। वो सिर्फ कुरान शरीफ के अंदर नहीं है, वो महाभारत के अंदर जो गीता का भाग है उसमें भी जिहाद है। महाभारत में श्रीकृष्ण जी ने भी अर्जुन को जिहाद का पाठ पढ़ाया था।

पाटिल कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की जीवनी के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। यहां पार्टी सांसद शशि थरूर, सुशील कुमार शिंदे और मणिशंकर अय्यर भी शामिल हुए। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने आगे कहा कि ईसाई धर्म की किताबों में भी ऐसा ही संदेश दिया गया है।

कांग्रेस ने हिंदू विरोध में हदें पार कीं: शहजाद पूनावाला

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस ने हिंदू नफरत की सारी सीमाएं पार कर दी हैं। तुष्टिकरण की राजनीति के चलते और आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया और राजेंद्र पाल के हिंदू विरोधी बयानों से वो कहीं वोट बैंक की पूरी की पूरी दुकान न ले जाएं, इसी के चलते आज कांग्रेस ने सभी हदें पार कर दीं। शिवराज पाटिल ने ही हिंदू टेरर शब्द ईजाद किया था। उन्होंने श्रीकृष्ण के पावन संदेश गीता जी की तुलना जिहाद से की है। उन्होंने कहा है कि श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जिहाद सिखाया है।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021