नई दिल्ली: के नतीजे सामने आ गए हैं। वोटिंग के बाद बुधवार शाम को आए में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबल है। अधिकांश एग्जिट पोल में कांग्रेस आगे है लेकिन बहुमत से दूर है। वहीं कुछ एग्जिट पोल में बीजेपी को आगे दिखाया गया है। अलग-अलग एग्जिट पोल के नतीजों को मिलाकर देखने पर ऐसा लगता है कि किसी को भी पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा। 2 ऐसे एग्जिट पोल ऐसे भी आए जिसमें बीजेपी कांग्रेस से आगे है। असली नतीजे 13 मई को आएंगे। न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में बीजेपी अकेले अपने दम पर सरकार बनाती दिख रही है। न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक कर्नाटक में बीजेपी को 114 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस 86 सीटों तक सिमट सकती है। जेडीएस के खाते में 21 और अन्य के खाते में 3 सीटें जाती दिख रही हैं।वहीं, सुवर्ण न्यूज के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ( ) सबसे बड़ी पार्टी होगी और उसके 94 से 117 सीटें मिल सकती हैं। इस एग्जिट पोल में कांग्रेस दूसरे नंबर पर है। कांग्रेस को 91-106 सीटें मिल सकती हैं तो वहीं जेडीएस को 14-24 सीटें मिल सकती हैं।जी न्यूज के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 103 से 118 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं बीजेपी को 79 से 94 और जेडीएस को 25 से 33 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 2 से 5 सीटें जा सकती हैं। एबीपी-सी वोटर के मुताबिक कांग्रेस बहुमत के करीब दिख रही है। कांग्रेस को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीजेपी को 83 से 95 सीटें मिलने का अनुमान है। जेडीएस के खाते में 21 से 39 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें मिल सकती हैं। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिल सकता है। कांग्रेस को 106 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बीजेपी को 78 से 92 सीटें मिल सकती हैं। साथ ही अन्य के खाते में 2 से 4 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे एक्सिस के एग्जिट पोल में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में आती दिख रही है। कांग्रेस को 128 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं बीजेपी को 70 और जेडीएस को 21 सीटें मिल सकती हैं।