हिमाचल के कुल्लू में पलक झपकते ही कई घर हुए जमींदोज, भूस्खलन का भयावह वीडियो आया सामने, देखें

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से पिछले कई दिनों में भीषण तबाही मची है। राज्य से तबाही के जो वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं वह परेशना करने वाली हैं। कुल्लू से तबाही का एक वीडियो सामने आया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने इस वीडियो को शेयर किया है। देखते ही देखते भूस्खलन से कई घर जमींदोज हो गए हैं। नीचे दिए गए वीडियो लिंक में आप तबाही का मंजर देख सकते हैं।#WATCH | Himachal Pradesh: Several houses collapsed due to landslides in Anni town of Kullu district. (Visuals confirmed by police) pic.twitter.com/K4SkRy5bjk— ANI (@ANI) August 24, 2023

न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि तबाही का यह वीडियो कुल्लू जिले के आनी कस्बे में भूस्खलन का है। एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टि की है। राज्य में बारिश और भूस्खलन से मची तबाही में अब तक 70 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। सैकड़ों सड़कें, पुल और घर तबाह हो चुके हैं। राज्य के सीएम ने बताया था कि इस तबाही में 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।