20 साल में 50 शादियां, विधवा और अधेड़ महिलाएं निशाने पर..पुलिस के हत्थे यूं चढ़ा महाठग तापेश

गुरुग्राम: 50 से ज्यादा शादियां कर महिलाओं को धोखा देने वाले ठग को ने गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी तापेश को ओडिशा से गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपी को गुरुग्राम में लाकर अदालत में पेश करने की तैयारी में है। मामले का खुलासा तब हुआ जब गुरुग्राम में एक महिला ने तापेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। महिला ने बताया था की ऑनलाइन शादी ऐप के जरिए उसकी जान पहचान के तापेश से हुई। तीन दिन में दोनों ने शादी कर ली। आरोपी ने एक महीने बाद जेवर सहित 20 लाख रुपये उससे ठग लिए। इसके बाद वह फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए।दरअसल मूल रूप से जमशेदपुर का रहने वाला 55 वर्षीय तापेश की 1992 में कोलकाता के पास से शादी हुई थी। उसकी दो बेटियां भी हैं। साल 2000 में वह अपनी पत्नी और बेटियों को छोड़कर गायब हो गया था। फिर बेंगलुरु में जाकर स्मार्ट हायर सॉल्यूशन नाम से नौकरी दिलवाने की एजेंसी खोली। आरोपी अपने आप को जमशेदपुर के इंस्टीटूट का पासआउट बताता था। जिसके बाद नौकरी का झांसा देकर पहले वह युवक और युवतियों को ठगता था। शादी करने के बाद देता धोखातापेश का ठगी का कारनामा ज्यादा दिन तक नहीं चला तो उसने शादी ऐप के माध्यम से तलाकशुदा, विधवा और अधेड़ उम्र की महिलाओं के साथ दोस्ती करना शुरू किया। आरोपी उन्हें अपने झांसे में फंसाता और फिर उनसे शादी कर लेता था। शादी के बाद वो महिलाओं को धोखा देकर फरार हो जाता था। 50 से ज्यादा महिलाओं से शादी करने के बाद उन्हें ठगाजानकारी के अनुसार बीते 20 साल में तापिश 50 से ज्यादा महिलाओं से शादी करने के बाद उन्हें ठग चुका है। फिलहाल गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को ओडिशा के नशा मुक्ति केंद्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को ट्रेन के माध्यम से गुरुग्राम ल रही है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करगी और रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान आोरपी से और भी खुलासे हो सकते हैं।