
मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर से सोमवार तक राहत मिल सकती है। देखिए, आपके एरिया में मौसम का क्या है हाल।
एरिया | न्यूनतम तापमान, डिग्री सेल्सियस में (सामान्य तापमान के मुकाबले उतार-चढ़ाव) |
सफदरजंग (दिल्ली) | 1.9 (-5.0) |
पालम (दिल्ली) | 5.2 (-2.0) |
लोधी रोड (दिल्ली) | 2.8 (-3.0) |
आया नगर (दिल्ली) | 2.6 (-4.0) |
रिज (दिल्ली) | 2.2 (-5.0) |
जफरपुर (दिल्ली) | 2.8 (-4) |
नजफगढ़ (दिल्ली) | 5.5 (-1) |
उजवा (दिल्ली) | 1.6 (-5) |
पीतमपुरा | 6.6 (0) |
एयरपोर्ट, स्टेशन पर यात्री परेशानघने कोहरे की वजह से फ्लाइट्स और ट्रेनों पर असर पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद एक यात्री ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि विजिबिलिटी खासी कम है और ठंड भी काफी लग रही है। आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर उतर रहे धनंजय कुमार ने कहा, ‘मैं बिहार के पटना से आया हूं और मेरी ट्रेन कोहरे के चलते 2-3 घंटे लेट रही।’
मौसम विभाग का क्या है पूर्वानुमान?IMD ने शनिवार को कहा था कि अगले दो दिन तक उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहर चलेगी। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बेहद घना कोहरा रहने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी में सुबह और रात के वक्त घना कोहरा रहेगा। 8-9 जनवरी को दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेहद ठंड़ पड़ने की संभावना है