नए साल का जश्न मनाने इंडिया गेट जाना है तो जान लें यह अपडेट, वरना कहेंगे- यार! मूड खराब हो गया

नई दिल्ली: नए साल के स्वागत में जश्न मनाने की प्लानिंग तो हर कोई कर रहा है। जिन्हें दूर किसी पर्यटन स्थल जाना था, वो तो निकल गए। अब आसपास के पर्यटन स्थलों पर भीड़ जुट रहे हैं। ज्यादातर लोग शाम में घूमने निकलेंगे। दिल्ली-एनसीआर के बहुत से लोग इंडिया गेट आने की प्लानिंग कर रहे होंगे। उनको यह जान लेना चाहिए कि इंडिया गेट पर एंट्री बंद है।

इंडिया गेट दिल्ली-एनसीआर के लोगों के पसंदीदा पर्यटन स्थलों की लिस्ट में टॉप पर आता है। यहां हर दिन लोगों का जमावड़ा होता है, लेकिन खास मौकों पर तो यहां भारी भीड़ हो जाती है। कहा जा रहा है कि इस बार 26 जनवरी तक इंडिया गेट पर एंट्री बंद रहेगी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का परेड इंडिया गेट के कर्तव्य पथ पर ही होता है। इसलिए कर्तव्य पथ पर एंट्री बंद कर दी गई है।

उधर, आश्रम फ्लाईओवर से नया डीएनडी फ्लाईओवर तक विस्तार करने की वजह से आश्रम फ्लाईओवर रोड के दोनों कैरिज-वे, आश्रम फ्लाईओवर और न्यू डीएनडी फ्लाईओवर के बीच कनेक्टिंग रोड के निर्माण के कारण आज से बंद हो जाएंगे। इसलिए फ्लाईओवर के नीचे की तरफ के रिंग रोड के दोनों कैरिज-वे ट्रैफिक के लिए चालू रहेंगे। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए आप इन सड़कों और मार्गों के अनुसार ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।