
पत्नी का सिर धड़ से अलग किया
ये रात थी 12 नवबंर 2022 की। ये रात मध्यप्रदेश के शहडोल की रहने वाली सरस्वती पटेल की आखिरी रात थी। उस रात के बाद जो हुआ उसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। उस रात के बाद तीन दिन तक शहडोल के इन पति-पत्नी का कोई पता नहीं चला, लेकिन चौथे दिन इस पति ने किया चौंकाने वाला खुलासा- ‘मारा डाला मैंने उसे, शक था मुझे उसके चरित्र पर… उसके जिस्म के दो टुकड़े कर दिए मैंने। सिर अलग, धड़ अलग। सिर को अलग जगह दफनाया और धड़ को अलग जगह।
शक की वजह से पति बना कातिल
इस हैवान पति ने 13 नवंबर के दिन अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। उस रात शहडोल का ये हैवान राम किशोर अपनी पत्नी को मारने का प्लान बनाता रहा। उस रात इसकी आंखों में नींद इसलिए नहीं थी क्योंकि इसके दिमाग में चल रही है खूनी साजिश। काफी दिनों से इसे अपनी पत्नी पर शक हो रहा था। इसे लगने लगा था कि इसकी पत्नी सरस्वती का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। दिमाग में शक का कीड़ा इस कदर घर कर गया था कि इसे कुछ और नजर ही नहीं आ रहा था। बस फिर इसने प्लान बना डाला अपनी पत्नी को मारने का।
अलग-अलग दफनाया सिर और धड़
अगले दिन सुबह जब ये उठा तो इसने बेहद प्यार से अपनी पत्नी से बात की। इसने पत्नी से कहा कि जंगल से लकड़ी काटकर लाते हैं। सरस्वती अपनी पति की बात मानते हुए जंगल जाने के लिए तैयार हो गई। इसके हाथ में कुल्हाड़ी थी। ये कुल्हाड़ी लकड़ी काटने के नाम पर ये साथ में ले जा रहा था, लेकिन जंगल पहुंचते ही इसने अपनी पत्नी को उस कुल्हा्ड़ी से काट डाला। पत्नी का सिर और धड़ अलग हो चुका था। उसके बाद इसने सिर को एक जगह दफना दिया जबकि धड़ को थोड़ी दूरी पर अलग जगह पर। उसके बाद ये वहां से फरार हो गया।
पत्नी के कपड़ों से मिला सुराग
13 नंवबर के दिन जब शाम तक राम किशोर और सरस्वती घर नहीं आए तो परिवारवालों ने पुलिस में उनके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस दोनों की तलाश करने लगी। दो दिन बाद जंगल से सरस्वती के कपड़े बरामद हुए। पुलिस को शक हुआ। राम किशोर अभी भी फरार था। पुलिस ने छानबीन और अपना जाल बिछाया तो आखिरकार ये दरिंदा नरसिंह पुर के करेली से पकड़ा गया।
हैवान पति ने उगला पूरा सच
पुलिस पूछताछ में इसने कबूल किया कि इसने ही अपनी पत्नी को खौफनाक मौत दी है। इस हत्यारे ने पुलिस को वो जगह बताई जहां पर इसने सरस्वती का सिर और धड़ दफनाया था। सिर्फ शक की वजह से ही इसने अपनी पत्नी को मारा डाला। खूनी इश्क की वारदात ने पूरे मध्यप्रदेश को हिला कर रख दिया। पत्नी के सिर को तन जुदा करने वाला ये पति अब पुलिस की गिरफ्त में है।