गौतम बुद्ध नगर से भाजपा के सांसद डॉ महेश शर्मा के लिए शुक्रवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया है। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह अपने नोएडा दौरे के दौरान महेश शर्मा का आतिथ्य को स्वीकार किया और उनके आवास पर भोजन के लिए पहुंचे थे। इसके बाद पूरे परिवार के साथ अमित शाह ने भोजन भी किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और नोएडा विधायक पंकज सिंह भी मौजूद रहे। अगर पूरे घटनाक्रम को लेकर हम कहें कि कृष्ण के घर सुदामा नहीं, सुदामा के घर कृष्ण पहुंच गए तो इसमें कोई दो राय नहीं होगी। इन दिनों महेश शर्मा को लेकर अटकलों का दौर लगातार जारी है। इसे भी पढ़ें: Amit Shah के लक्ष्यों पर विपक्षी सवाल उठाते रहते हैं, पर Home Minister अपने संकल्पों को सिद्धि तक पहुँचाते रहते हैं जारी था अटकलों का दौरलगातार दावा किया जा रहा था कि इस बार भाजपा महेश शर्मा को गौतम बुद्ध नगर सीट से टिकट नहीं देगी। साफ तौर पर कहा जा रहा था कि केंद्रीय आलाकमान महेश शर्मा से नाराज है। इन सब के बीच कई नेता गौतम बुद्ध नगर से अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश में भी जुट गए थे। हालांकि, अमित शाह के इस दौरे ने सभी के मंसूबों पर पानी फेर दिया होगा। साथ-साथ महेश शर्मा को बड़ी सियासी संजीवनी दे गया होगा। 2014 से 2019 तक मोदी सरकार पार्ट वन में राज्य मंत्री का दर्जा रखने वाले महेश शर्मा को 2019 के बाद कोई मंत्रालय नहीं दिया गया। ऐसे में उनके कद को लेकर भी लगातार बातें कही जाती रही। लेकिन अमित शाह के इस दौरे ने सभी चीजों पर विराम लगा दिया। इतना ही नहीं, महेश शर्मा को अब संगठन के कामों में भी लगाया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनावों को लेकर BJP की बड़ी बैठक, PM Modi भी हुई शामिल, लिए जा सकते हैं बड़े निर्णय कौन है महेश शर्मामहेश शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि दृढ़ संकल्प शक्ति के प्रतीक, लोकप्रिय राजनेता, कुशल संगठनकर्ता व प्रखर वक्ता यशस्वी केंद्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री आदरणीय अमित शाह जी का अपने आवास पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। डॉ. महेश शर्मा वर्तमान में 17वीं लोकसभा में गौतम बौद्ध नगर सीट से संसद सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। वह 2014 के भारतीय आम चुनाव में गौतम बौद्ध नगर से चुने गए थे। वह पेशे से एक चिकित्सक हैं और नोएडा स्थित कैलाश ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के मालिक हैं। 12 नवंबर 2014 को, उन्हें संस्कृति और पर्यटन और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नियुक्त किया गया। वह उत्तर प्रदेश की नोएडा विधानसभा के पहले विधायक भी रह चुके हैं।