मुंबई में 5 दिनों तक हाई टाइड का अलर्ट, उठेंगी 4.5 मीटर ऊंची लहरें, समुद्र किनारे जाने वाले ध्‍यान दें

मुंबई: महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई के लोगों के बड़ी खबर है। मुंबई में बुधवार, 30 अगस्त से 3 सितंबर तक लगातार पांच दिनों तक अरब सागर में हाई टाइड आएगा। इस समय समुद्र में 4.66 से 4.88 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी। बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (BMC) ने पर्यटकों से हाई टाइड के दौरान समुद्र तट या चौपाटी पर जाते समय सावधानी बरतने की अपील की है।दरअसल जून से सितंबर तक मॉनसून में चार महीनों के दौरान अरब सागर अशांत रहता है। इस दौरान यदि समुद्र में उच्च ज्वार आता है तो लहरों की ऊंचाई बढ़ जाती है। इस साल जून में पांच दिन, जुलाई में छह दिन और अगस्त में अधिकतम आठ दिन उच्च ज्वार आया। इसमें 1 से 6 अगस्त और 30, 31 अगस्त शामिल हैं। सितंबर में छह दिन उच्च ज्वार आते हैं। चूंकि आधी रात को भी ज्वार आएगा। छह दिनों में कम से कम 10 बार ज्वार आएगा। इस समय समुद्र में साढ़े चार मीटर से ज्यादा ऊंची लहरें उठने वाली हैं। हाई टाइड पर साढ़े चार मीटर से अधिक ऊंची बड़ी लहरें खतरनाक मानी जाती हैं। बीएमसी ने दी चेतावनी बीएमसी ने कहा क‍ि हाई टाइड के कारण पर्यटकों को समुद्र तट पर जाने से बचना चाहिए। चौपाटी पर जाने के बाद किनारे से दूर रहना चाहिए और समुद्र के पानी में नहीं जाना चाहिए। इसके लिए नगर पालिका ने कई निर्देश जारी किए हैं। समुद्र तटों पर चेतावनी के बोर्ड लगा दिए गए हैं। गोरेगांव, दादर, माहिम, खार, जुहू, सात बंगला, वर्सोवा, मार्वे, मढ़ और अन्य समुद्र तटों पर तैनात लाइफगार्ड्स को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। हाई टाइड के समय पुलिस तैनात रहेगी। 2 और 3 सितंबर को वीकेंड की छुट्टी होने के कारण विशेष सावधानी बरती जा रही है।मुंबई में क‍िस द‍िन हाई टाइड का अलर्टडेटटाइमहाई टाइड की ऊंचाई (मीटर में)30 अगस्त11.26 बजे4.59 31 अगस्त12.06 बजे4.801 सितंबर दोपहर 12.44 बजे4.88 3 सितंबर दोपहर 1.22 बजे4.841 सितंबर दोपहर 1.52 बजे4.665 द‍िनों तक हाई टाइड का अनुमान इस बीच, अगले पांच दिनों तक अरब सागर में हाई टाइड आएगा और यह भी देखा जाएगा कि क्या इस अवधि के दौरान मुंबई में भारी बारिश की वापसी होगी। मुंबई में अगस्त महीने में बारिश की मात्रा कम हो गई है।