
रमा देवी का बयान ढाका की जनता का अपमान: जाप
रमा देवी के इस बयान को जन अधिकार पार्टी (जाप) ने आड़े हाथों लिया है। जाप प्रदेश महासचिव अभिजीत सिंह ने कहा है कि ढाका को पाकिस्तान कहना और पवन जायसवाल को पाकिस्तान का विधायक कहना काफी शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि रमा देवी और पवन जायसवाल ने पूरे ढाका की जनता को अपमानित किया है। यहां की जनता के वोट की बदौलत वे लोग आज सांसद और विधायक हैं, उसी ढाका को ये लोग पाकिस्तान का बता रही हैं। यह शर्मनाक है।
ढाका की जनता क्या पाकिस्तान की नागरिक है: अभिजीत सिंह
उन्होंने कहा कि क्या रमा देवी भूल गईं हैं कि ढाका के तीन लाख से अधिक वोटरों ने उन्हें कई बार सांसद बनाया है, क्या वे पाकिस्तानी हैं? क्या ढाका में जो भी हिंदू और मुसलमान हैं, वे पाकिस्तान के नागरिक हैं? क्या ढाका पाकिस्तान में आता है? उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने ढाका के अस्तित्व पर सवाल उठाया है। यह पूरे विधानसभा का अपमान है, इसके लिए आरपार की लड़ाई होगी।
(रिपोर्ट- आभा सिन्हा)