
क्या बता रहे आंकड़े
प्रधानमंत्री इकनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल की सदस्य रह चुकीं प्रो. शमिका रवि (Shamika Ravi) ने ट्विट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि भारत की वास्तविक अर्थव्यवस्था में मात्र 5 वर्षों के भीतर क्रांति आ गई। सबसे गरीब आबादी के बीच बिजली की पहुंच महत्वपूर्ण रूप से बढ़ी है। इसमें 53% से 86% और 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में यह 95% से ज्यादा है। इसमें सबसे ज्यादा फायदा सबसे गरीब राज्यों में हुआ है।
क्या है नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS) के मुताबिक, पिछले आधे दशक में भारतीय राज्यों में बिजली और स्वच्छ ईंधन की पहुंच में सुधार हुआ है। सर्वे में शामिल 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डेटा ने पिछले आधे दशक में लगभग सभी लोगों तक बिजली की पहुंच की जानकारी दी है। दक्षिणी राज्य गोवा, तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक, और लक्षद्वीप, दादरा और नगर हवेली सहित जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और सिक्किम के केंद्र शासित प्रदेश में गरीब आबादी तक बिजली पहुंची है।