नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट () आई है। सोना (Gold ) गिरावट के साथ 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस समय गोल्ड की खरीदारी की जा सकती है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शनिवार की सुबह 4 अगस्त 2023 को डिलीवरी वाला सोना 58792 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। वहीं 5 अक्टूबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना 59163 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना 59525 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ है। चांदी भी लुढ़कीसोने में गिरावट के साथ चांदी के भाव भी लुढ़क गए हैं। चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में शुक्रवार को गिरावट देखी गई थी। एमसीएक्स पर शनिवार की सुबह 5 सितंबर 2023 को डिलीवरी वाली 71333 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव 72700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ है।सोने का वैश्विक भावसोने की वैश्विक कीमतों में शनिवार को तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.89 फीसदी या 17.10 डॉलर की बढ़त के साथ 1932.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.74 फीसदी या 14.15 डॉलर की गिरावट के साथ 1925.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। चांदी का वैश्विक भावकॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव में शनिवार को तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर शनिवार की सुबह चांदी 1.74 फीसदी या 0.40 डॉलर की बढ़त के साथ 23.29 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत भी बढ़त के साथ 23.09 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।