जेद्दा: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब किंग्स की टीम ने 4.20 करोड़ में खरीदा में है। ग्लेन मैक्सवेल 2 करोड़ के बेस प्राइस प्राइस में ऑक्शन में आए थे। ग्लेन मैक्सवेल जब ऑक्शन में नाम आया तो कुछ मिनट तक किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई, लेकिन सनराइजर्स की टीम ने ओपनिंग बिड शुरू की। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने भी मैक्सवेल को खरीदना चाहा, लेकिन पंजाब किंग्स की टीम ने अपने पुराने प्लेयर को 4.20 करोड़ में खरीद लिया। हालांकि, मैक्सवेल ऑक्शन में काफी नुकसान हुआ है। पिछले सीजन में आरसीबी ने उन्हें 11 करोड़ में रिटेन किया था, लेकिन मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने उन्हें आरटीएम से इंकार कर दिया।बता दें कि टी20 क्रिकेट के सबसे विध्वंस बल्लेबाजों में से एक ग्लेन मैक्सवेल की आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) के लिए शुरू हुई थी। ग्लेन मैक्सवेल ने दिल्ली की तरफ से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। डेब्यू सीजन में मैक्सवेल को सिर्फ 2 मैच में खेलने का मौका मिला, जिसमें वे सिर्फ 06 रन ही बना सके थे। हालांकि, बैटिंग के अलावा मैक्सवेल ने इस लीग में अपनी गेंदबाजी में भी दमदार खेल दिखाया है, लेकिन दिल्ली के लिए सिर्फ एक सीजन के बाद ही वे इस टीम से अलग हो गए।ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल में सीजन वाइज बल्लेबाजी प्रदर्शन2012: 06 रन2013: 36 रन2014: 552 रन2015: 145 रन2016: 179 रन2017: 310 रन2018: 169 रन2020: 108 रन2021: 513 रन2022: 301 रन2023: 400 रन2024: 52 रनकिन-किन टीमों के लिए खेल चुके हैं मैक्सवेलग्लेन मैक्सवेल ने अपनी शुरुआत दिल्ली के साथ की थी। एक सीजन के बाद ही मैक्सवेल को नीलामी में मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें खरीद लिया, लेकिन मुंबई से रिलीज किए जाने के बाद मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने 2014 में अपने साथ जोड़ लिया। इसी सीजन में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से धूम मचाते हुए सीजन में 500 रन से ज्यादा कूट दिए। पंजाब किंग्स के बाद ग्लेन मैक्सवेल की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ हुई और 2024 तक वे इस टीम के लिए खेले।कैसा रहा है ग्लेन मैक्सवेल का इंटरनेशनल करियरऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने साल 2012 में लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट से अपने करियर की शुरुआत की थी। मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं और फिलहाल वे टी20 फॉर्मेट में धूम मचा रहे हैं। उनके इंटरनेशनल करियर की बात करें तो मैक्सवेल ने 7 टेस्ट, 145 वनडे और 116 टी20 इंटरनेशनल मैच में खेल चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में मैक्सवेल ने 339 रन बनाए हैं। वहीं वनडे में उनके नाम 3950 रन दर्ज है, जिसमें उन्होंने 4 शतक और 23 फिफ्टी लगाई है।इसके अलावा टी20 फॉर्मेट में ग्लेन मैक्सवेल ने 2664 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 11 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी अपना कमाल दिखाया है। गेंदबाजी में मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में 8, वनडे में 75 और टी20 इंटरनेशनल में 43 विकेट चटकाए हैं।