उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले की थाना नगर कोतवाली पुलिस ने जिला मुख्यालय के चौक घंटाघर पर शनिवार को हरा झंडा लगाने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि चौक इलाके में घंटाघर पर किसी शरारती व्यक्ति ने धर्म विशेष के व्यक्तियों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आशय से हरे रंग का झंडा लगा दिया था।
सिंह ने बताया कि थाना नगर कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने पर झंडा उतरवाया और अज्ञात लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।