FIFA World Cup 2022: मोरक्को रचेगा इतिहास या डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस बचाए रखेगा लाज

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस मोरक्को से भिड़ेगा। दोनों ही देश आपस में एक जटिल रिश्ता रखते है। फ्रांस का किसी समय पर मोरक्को पर कब्जा था। फ्रांस ने 1912 से 1956 तक मोरक्को के अधिकतर इलाके पर शासन किया है।यही कारण है कि मोरक्को के समाज और यहां की राजनीति में फ्रांसीसी छाप महसूस हो सकती है। दोनों देशों के बीच संबंध काफी शांत रहते है। वहीं इस मुकाबले से साफ है कि मोरक्को ने नवउपनिवेशवाद के खिलाफ प्रतीकात्मक जीत दर्ज कर ली है। मोरक्को अफ्रीका के उत्तर पश्चिमी किनारे पर सहारा रेगिस्तान के पश्चिमी छोर पर बसा एक पहाड़ी देश है। मोरक्को के पश्चिम दिशा में अटलांटिक महासार है जबकि उत्तर में भूमध्य सागर है। एटलस पर्वत अपनी लंबाई के कारण चलते है। मोरक्को की टीम एटलस लायंस भी कहलाती है। मोरक्को की संस्कृति में अरब, हिस्पैनिक और फ्रेंच की संस्कृति की छाप देखने को मिलती है।ऐसा है दोनों के बीच आंकड़ाफ्रांस और मोरक्को की टीम अब तक 11 बार एक दूसरे से भिड़ी है। इन मुकाबलों में फ्रांस की टीम ने सात बार जीत हासिल की है जबकि मोरक्को सिर्फ एक बार चैंपियन टीम को मात देने में सक्षम हुई है। अन्य तीन मुकाबले ड्रॉ रहे है। हालांकि ये पहला मौका है जब फ्रांस और मोरक्को फीफा विश्व कप में आमने सामने होंगी। मोरक्को का ऐसा रहा सफरइस टूर्नामेंट में इस बार मोरक्को की टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। मोरक्को इस टूर्नामेंट में बड़ी बड़ी टीमों को हराकर अपना सफर तय करती आई है। राउंड ऑफ 16 में स्पेन को हराया और टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मोरक्को की टीम ने रोनाल्डो जैसे दिग्गज खिलाड़ी के नेतृत्व वाली टीम पोर्तगाल को भी मात दी थी। जानकारों के मुताबिक मोरक्को की टीम ने डिफेंस में मजबूती से अपना खेल दिखाया है। विश्व कप के दौरान टीम के गोलकीपर बोनो ने दमदार खेल दिखाया है।  फ्रांस के लिए ऐसा रहा टूर्नामेंटविश्व कप के लिए डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस फिर से मजबूत दावेदार मानी जा रही है। इस टूर्नामेंट में फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर कीलियन एम्बाप्पे पांच गोल कर गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे ऊपर हैं। मोरक्को को फ्रांस की टीम से कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। वहीं फ्रांस के सेंटर बैक रेफल वराने का कहना है कि हमारी टीम विरोधी को किसी तरह से हल्के में नहीं लेगी। मोरक्को शानदार टीम है जिससे भिड़ने के लिए हम पूरी तरह से तैयार है।  फ्रांसीसी राष्ट्रपति देखेंगे सेमीफाइनलमाना जा रहा है कि फ्रांस के राष्ट्रति एमैन्युअल मैकरोन सेमीफाइनल मुकाबला देखने के लिए कतर के अल बायत स्टेडियम जा सकते है। मैकरोन यहां फ्रांस की टीम का उत्साहवर्धन करने आएंगे। इस मुकाबले के लिए मोरक्को और फ्रांस दोनों ही टीमों के समर्थक स्टेडियम में अपनी टीमों को चीयर करने पहुंचेंगे।