दाल में कुछ तो काला हैओडिशा की रहने वाली दुती का जन्म जीजापुर जिले में हुआ था। बेहद गरीब परिवार से आने वाली यह एथलीट एक स्प्रिंटर हैं। देश के लिए कई मेडल जीत चुकीं हैं। दुती की इस फोटो को गौर से देखने पर पता लगता है कि ये पुरानी है। आभास होता है कि इन कपड़ों में वह पहले भी कुछ फोटोज अपलोड कर चुकीं हैं।
दुती ने नहीं की शादीइंस्टाग्राम पर दुती के जब 1.1 मिलियन फॉलोअर वाले ऑफिशियल हैंडल पर पैनी नजर रखने के बाद शक यकीन में बदल गया। दरअसल, बीते दिनों उनकी बहन की शादी हुई। खुशी के उस लम्हें की कई फोटोज दुती ने इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी। उस शादी में दुती की गर्लफ्रेंड मोनालिसा भी मौजूद थीं। दोनों ने वही कपड़े पहने हुए हैं, जो इस वायरल फोटो में नजर आ रहे हैं। यानी इतना तो तय है कि दुती चंद ने शादी नहीं की है।
पुरुष होने का लगा आरोप
फर्राटा धावक दुती चंद ने तोक्यो ओलिंपिक 2020 के लिए क्वॉलिफाई किया था। 2014 में जब उन्होंने एशियन इवेंट में गोल्ड जीता तो एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने कॉमनवेल्थ गेम्स खिलाने से मना कर दिया था। उन पर पुरुष होने का आरोप लगा था, जिसे साइंटिफिक टर्म में हाइपरैंड्रोजेनिज्म कहते हैं। इतना ही नहीं दुती ने जब चंद वर्षों पहले अपनी लेस्बियन लव स्टोरी का खुलासा किया था, तब पूरा परिवार, गांव उनके खिलाफ हो गया था।