FIFA World Cup 2022 में संकट में इंग्लैंड! कप्तान हैरी केन मैच से पहले हो सकते हैं गिरफ्तार

फीफा विश्व कप 2022 मे 21 नवंबर को इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी। इंग्लैंड का पहला मुकाबला ईरान के खिलाफ होना है। इस मैच से पहले ही इंग्लैंड की टीम पर खतरा मंडरा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इसके पीछे का कारण भी काफी अहम है।  इंग्लैंड के कप्तान समलैंगिंक प्रेम को सपोर्ट करने के उद्देश्य से अपने हाथ पर एक बैंड पहन सकते है। इस बैंड को पहनना उनके लिए मुसिबत का कारण बने सकता है। इस बारे में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने साफ कर दिया है कि वो मैच में समलैंगिंक प्रेम को सपोर्ट करने के लिए बैंड पहनेंगे, जिसे पहनने से कतर प्रशासन ने उन्हें मना किया है। अगर वो ऐसा करेंगे तो उन्हें गिरफ्तार होना पड़ सकता है। दरअसल कतर के कानून के मुताबिक वहां समलैंगिंक प्रेम अपराध माना जाता है। विश्व कप से पहले ही कई संगठनों ने कतर में विश्व कप आयोजन का भी विरोध किया था। इस विरोध में कई यूरोपीय दशों ने भी अपना समर्थन दिया था। इसमें इंग्लैंड, नीदरलैंड, फ्रांस, डेनमार्क, बेल्जियम, जर्मनी, स्वीडन, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड और वेल्स जैसे देशों ने समलैंगिंक प्रेम को अपना समर्थन दिया था। इस विश्व कप के दौरान कई देशों ने फैसला किया है कि वो समलैंगिक प्रेम के समर्थन में अपने हाथ पर एक विशेष बैंड पहनकर उतरेंगे जिससे वो समलैंगिक प्रेम का समर्थन करेंगे। बता दें कि इस मुहिम को “वन लव” नाम दिया गया है। समलैंगिक प्रेम का समर्थन कर रहे देशों के कप्तानों ने कहा कि इस बैंड को विश्व कप मैचों के दौरान वो पहनेंगे।  हैरी केन पर लटकी गिरफ्तारी की तलवारवहीं 21 नवंबर को ईरान के खिलाफ मुकाबले में अगर हैरी केन इस तरह का बैंड पहने नजर आएंगे तो उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है। बता दें कि फीफा साफ कर चुका है कि मेजबान देश के कानून और संस्कृति का पालन करना हर टीम और खिलाड़ी की जिम्मेदारी है। ऐसे में अगर ईरान के खिलाफ होने वाले मैच में हैरी केन इस तरह का बैंड पहनते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। वहीं नीदरलैंड्स का भी मुकाबला 21 नवंबर को होना है, जो सेनेगल के खिलाफ होगा। इस मैच में अगर नीदरलैंड्स के कप्तान विर्गिल वैन डिज्क ने भी इस तरह का बैंड पहना तो उन्हें भी सजा के तौर पर गिरफ्तार किया जा सकता है।