833 उम्मीदवार मैदान में
दूसरे चरण की 93 सीटों के लिए कुल 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 764 पुरुष और 69 महिलाएं शामिल हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार अहमदाबाद की बापू नगर सीट पर हैं। यहां पर 29 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जब इसके बाद 28 उम्मीदवार ईडर सीट पर है। दूसरे चरण के 833 उम्मीदवार 61 पार्टियों से जुड़े हुए हैं।
घाटलोडिया में सबसे ज्यादा वोटर
दूसरे चरण की 93 विधानसभा सीटों में सबसे ज्यादा मतदाता घाटलोडिया सीट पर हैं। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल यहां से अभी विधायक है। इस सीट पर कुल वोटर की संख्या सर्वाधिक है जबकि अहमदाबाद जिले की बापूनगर सीट पर सबसे कम वोटर है। क्षेत्रफल के हिसाब से अहमदाबाद की दरियापुर विधानसभा सबसे छोटी है, जबकि उत्तर गुजरात की राधनपुर विधानसभा सीट सबसे बड़ी है।
2017 में मिली थी सिर्फ 99 सीटें
गुजरात में विधानसभा कुल सीटों की संख्या 182 है। इसमें 40 सीटें आरक्षित हैं। 27 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए और 13 सीटें अनुसूचित जाति के रिजर्व हैं। विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 92 सीटों का है। 2017 के चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी मुश्किल से सरकार बचा पाने में सफल रही थी। दो दशक में पहली बार पार्टी की सीटों की संख्या दो अंकों में सिमट गई थी और बीजेपी सिर्फ 99 सीटें जीत सकती थी। कांग्रेस को 2017 के चुनाव 77 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस से गठबंधन करके लड़ी भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) को 2 सीटें मिली और 1 सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) विजयी हुई थी। तीन सीटों पर निर्दलीय जीते थे। इनमें वडगाम से दलित नेता जिग्नेश मेवाणी की कांग्रेस के समर्थन से जीत हुई थी।