छत्तीसगढ़ में सुबह 9 बजे तक 9.93% और मिजोरम में 12.80% मतदान सुबह 9 बजे तक छत्तीसगढ़ में 9.93% और मिजोरम में 12.80% मतदान हुआ।#ChhattisgarhElections2023 #MizoramElection2023 pic.twitter.com/I3mt4e7hs0— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2023
नक्सल प्रभावित कारीगुंडम इलाके में 23 साल बाद मतदान हो रहानक्सल प्रभावित कारीगुंडम इलाके में 23 साल बाद मतदान हो रहा है। मतदान प्रक्रिया CRPF 150 बटालियन और जिला बल के सुरक्षा घेरे में कराई जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री और कोंडागांव विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मोहन मरकाम ने अपना वोट डालाछत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री और कोंडागांव विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मोहन मरकाम ने अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई परेशानी नहीं है। लोग उत्साहित हैं और हमें विश्वास है कि हमारी सरकार ने पिछले 5 सालों में जो काम किया है, उसके आधार पर हम फिर से सरकार बनाने में सफल होंगे।मिजोरम में मतदान के बीच जेडपीएम के कार्यकारी अध्यक्ष के.सपडांगा की प्रतिक्रियामिजोरम की 40 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच जेडपीएम के कार्यकारी अध्यक्ष के.सपडांगा ने कहा, “वह (सीएम ज़ोरमथांगा) सपना (सत्ता में वापस आने का) दिखा रहे हैं। लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता। वह दोबारा नहीं आएंगे। लोगों के आंदोलन से ऐसा लगता है कि वही सरकार दोबारा नहीं आएगी, क्योंकि इस समय सत्ता विरोधी लहर है।”पीएम मोदी ने लोगों से वोट डालने की अपील कीछत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान जारी है। पीएम मोदी ने लोगों से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया, छत्तीसगढ़ में आज लोकतंत्र के पावन उत्सव का दिन है। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और इस उत्सव के भागीदार बनें। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने वाले राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई।Chhattisgarh Assembly Polls: PM Modi urges people to participate in festival of democracyRead @ANI Story | https://t.co/ZGf0byS9a4#ChhattisgarhElections2023 #Chhattisgarh #PMModi #ChhattisgarhElection pic.twitter.com/JLA1dkSBad— ANI Digital (@ani_digital) November 7, 2023
छत्तीसगढ़ में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की लगी कतारVoters stand in a queue to cast their votes at a model polling station in Sarona under Kanker Assembly Constituency.#ChhattisgarhElection2023 pic.twitter.com/jS2Av7Xmbt— ANI (@ANI) November 7, 2023
मिजोरम के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे मतदान करें और चुनाव में भाग लें और लोकतंत्र को मजबूत करें- मिजोरम के राज्यपालमिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने कहा, “मैं मिजोरम के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे मतदान करें और चुनाव में भाग लें और लोकतंत्र को मजबूत करें। मुझे लगता है कि मिजोरम में लोग अपने अधिकारों के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं।”छत्तीसगढ़ के मंत्री और कोंटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा ने अपना वोट डाला#WATCH | Chhattisgarh Minister and Congress candidate from Konta Assembly Constituency, Kawasi Lakhma cast their votes for the Chhattisgarh Assembly elections 2023 at polling booth number 36 in the Konta Assembly constituency. pic.twitter.com/YUGyVTwfQ2— ANI (@ANI) November 7, 2023
जब इस्तेमाल करें अपना मताधिकार, याद रहे, छत्तीसगढ़ में फिर एक बार, कांग्रेस की भरोसे की सरकार- राहुल गांधीजब इस्तेमाल करें अपना मताधिकार, याद रहे, छत्तीसगढ़ में फिर एक बार, कांग्रेस की भरोसे की सरकार।कांग्रेस की छत्तीसगढ़ को गारंटी: ✅किसानों का कर्ज़ माफ✅20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदी✅भूमिहीनों को ₹10,000/वर्ष✅धान पर ₹3,200 MSP✅तेंदूपत्ता पर ₹6,000/बोरा✅तेंदूपत्ता के लिए…— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 7, 2023
मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने आइजोल दक्षिण-II में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला#WATCH | Mizoram Governor Hari Babu Kambhampati casts his vote at a polling booth in Aizawl South – II. #MizoramElections2023 pic.twitter.com/wDjBQVlLRt— ANI (@ANI) November 7, 2023
मिजोरम चुनाव: आइजोल दक्षिण 1 निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए एक बुजुर्ग महिला पहुंची#WATCH मिजोरम चुनाव | आइजोल दक्षिण 1 निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए एक बुजुर्ग महिला पहुंची। pic.twitter.com/79vkFBvQ1P— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2023
मिजोरम कांग्रेस प्रमुख लालसावता ने आइजोल के मिशन वेंगथलांग में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला #WATCH | Mizoram Congress chief Lalsawta casts his vote at a polling station in Mission Vengthlang of Aizawl. #MizoramElections2023 pic.twitter.com/2H8lhHwLnz— ANI (@ANI) November 7, 2023
मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा वोट नहीं डाल सकेमिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा वोट नहीं डाल सके। उन्होंने कहा, “मशीन काम नहीं कर रही थी तो मैंने कहा कि मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करूंगा और उसके बाद मतदान करूंगा।”मिशन वेंगथलांग में मतदान केंद्र 27 पर बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने पहुंचे#WATCH मिशन वेंगथलांग में मतदान केंद्र 27 पर बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने पहुंचे।#MizoramElections2023 pic.twitter.com/aZqb7IDHdK— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2023
छत्तीसगढ़ के सुकमा के टोंडामरका इलाके में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF का जवान घायलछत्तीसगढ़ के सुकमा के टोंडामरका इलाके में नक्सलियों द्वारा किए गए IED धमाके में CRPF कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। जवान को चुनाव ड्यूटी में तैनात किया गया था। सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने इसकी जानकारी दी है। छत्तीसगढ़ में मतदान जारी है।मिजोरम चुनाव: सीएम और एमएनएफ अध्यक्ष जोरमथांगा ने अपनी पार्टी की जीत का किया दावामिजोरम की 40 सीटों पर मतजान जारी है। इस बीच सीएम और एमएनएफ अध्यक्ष जोरमथांगा ने कहा कि यह त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी। यह एमएनएफ सरकार होगी। मुझे इस पर पूरा भरोसा है।#WATCH | Mizoram elections | CM and MNF president Zoramthanga says, “It will not be a hung Assembly. It will be MNF Government. I have full confidence in that.””BJP is not an alliance partner. NDA is there in the Centre. Here in the state, we don’t have any alliance with BJP or… pic.twitter.com/BX297Gymin— ANI (@ANI) November 7, 2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: नारायणपुर से बीजेपी उम्मीदवार केदार कश्यप ने अपना मतदान कियाछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। नारायणपुर से बीजेपी उम्मीदवार केदार कश्यप ने अपना मतदान किया।#WATCH | BJP candidate from Narayanpur, Kedar Kashyap casts his vote for the Chhattisgarh Assembly Elections 2023 at polling booth number 212 in Bhanpuri Assembly Constituency. pic.twitter.com/cbh8FejMRI— ANI (@ANI) November 7, 2023
छत्तीसगढ़ की 20 और मिजोरम की सभी 40 सीटों पर वोटिंग शुरूछत्तीसगढ़ की 10 सीटों मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा। बाकी 10 सीटों खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, पंडरिया, कवर्धा, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी।Voting for the first phase of Chhattisgarh Assembly Elections 2023 begins. Twenty of the 90 assembly seats will be voting in the first phase of polls. Over 40 lakh electors will vote across 5,304 polling stations in the first phase. pic.twitter.com/HTHM9J39nj— ANI (@ANI) November 7, 2023
मिजोरम की सभी 40 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू मिजोरम की सभी 40 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है और शाम 4 बजे तक जारी रहेगा।Voting for Mizoram Assembly Elections 2023 begins. pic.twitter.com/qufBy3nlal— ANI (@ANI) November 7, 2023
मिजोरम में थोड़ी देर में शुरू होगा मतदानमिजोरम विधानसभा की 40 सीटों पर थोड़ी देर में मतदान शुरू होगा। मतदान की तैयारी पुरी कर ली गई है। आइजोल उत्तर-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 19-आइजोल वेंगलाई-1 वाईएमए हॉल मतदान केंद्र के दृश्य।#WATCH | Aizawl: Preparations underway at the polling booth for the Mizoram Assembly Elections 2023Voting for Mizoram Assembly Elections 2023 is to begin at 7 am today. (Visuals from 19-Aizawl Venglai-I YMA Hall polling station under Aizawl North-II assembly constituency.) pic.twitter.com/VPcOul2j4C— ANI (@ANI) November 7, 2023
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव के एक मतदान केंद्र पर वोटिंग की तैयारी पूरी, थोड़ी देर में शुरू होगा मतदानछत्तीसगढ़ के कोंडागांव के एक मतदान केंद्र पर वोटिंग की तैयारी पूरी हो गई है। यहां सुबह 7 बजे से मतदान शुरूहो जाएगा। #WATCH | Chhattisgarh: Preparations, mock poll underway as voting for the #ChhattisgarhElections2023 to begin at 7 am today; visuals from a polling booth in Kondagaon. pic.twitter.com/CS6QJsQmBB— ANI (@ANI) November 7, 2023
छत्तीसगढ़ की 20 और मिजोरम की सभी 40 सीटों पर वोटिंग आज, थोड़ी देर में शुरू होगा मतदानछत्तीसगढ़ और मिजोरम में थोड़ी देर में मतदान शुरू होगा। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान होना है और मिजोरम की सभी 40 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। छत्तीसगढ़ की जिन सीटों पर आज मतदान होना है, उनमें से कई सीटें नक्सल प्रभावित बस्तर डिवीजन में हैं।छत्तीसगढ़ की 10 सीटों मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा। बाकी 10 सीटों खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, पंडरिया, कवर्धा, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। जिन 20 सीटों पर आज मतदान होना है, उनमें से 19 पर कांग्रेस का कब्जा है। पार्टी ने इन 19 में से दो सीटें उपचुनाव में जीती थीं।मिजोरम की सभी 40 सीटों पर आज एक ही चरण में मतदान होना है। यहां मुख्यमंत्री जोरमथांगा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। बीजेपी 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जो पहले 39 सीटों पर चुनाव लड़ती थी. इसके अलावा, आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार भी मैदान में हैं। राज्य में AAP पहली बार चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा, 27 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं।मिजोरम में 8.57 लाख से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 18 महिलाएं हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मधुप व्यास ने कहा कि मिजोरम के सभी 1,276 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू होगा और शाम 4 बजे तक जारी रहेगा।#WATCH | Rajnandgaon, Chhattisgarh: Preparations underway as voting for the first phase of #ChhattisgarhElections2023 to begin at 8 am today; visuals from Booth No – 96 Wesleyan English Medium School, Rajnandgaon. pic.twitter.com/vjMBeamlxN— ANI (@ANI) November 7, 2023