दिल्ली के रोहिणी में DTC की इलेक्ट्रिक बस पलटी, कई लोग घायल

नवीन निश्चल,नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-1 में आज डीटीसी की एक इलेक्ट्रिक बस अचानक पलट गई। बस में सवार कुछ लोगों को चोटें आई हैं। लेकिन बहुत घबराने वाली बात नहीं है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया है। यह घटना सुबह 8 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल वहां से बस को हटा दिया गया है और घायल हुए लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जबकि दो लोगों का इलाज चल रहा है।