आज का मौसम और AQI 30 नवंबर 2024: राजधानी दिल्ली समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी शुरू हो गई है, जिसका असर उत्तर भारत में भी देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु समेत दक्षिण के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार,दिल्ली में नवंबर का महीना पिछले आठ सालों में ये सबसे गर्म नवंबर रहा। लेकिन अब ठंड बढ़ना शुरू हो गई है। वहीं दिल्ली में प्रदूषण अभी भी बेहद खराब स्तर पर बना हुआ है। जानिए आज कहां कैसा मौसम रहेगा।दिल्ली में अब बढ़ेगी ठंडमौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में इस वीकेंड को 1-2 डिग्री तक तापमान बढ़ने का अनुमान है। लेकिन अगले सप्ताह की शुरुआत में पहाड़ों में बर्फबारी के कारण तापमान में कुछ और गिरावट आने का अनुमान है। आईएमडी ने शनिवार को हल्का कोहरा छाए रहने और अधिकतम और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और 10 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया है। वहीं सामान्य से ज्यादा गर्म महीनों की प्रवृत्ति के जारी रहने के साथ इस साल नवंबर महीना पिछले 8 साल में सबसे गर्म रहा। आईएमडी के अनुसार नवंबर में औसत अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये 2016 के बाद से सबसे ज्यादा है।कहां कितना AQI?शहरAQIवाराणसी81आगरा127लखनऊ192मुंबई129दिल्ली351पटना180यूपी में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश में सर्दी का मौसम तेजी से आ गया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान लगातार गिर रहा है। विशेषकर सुबह और शाम के समय ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी ठंड का सिलसिला जारी रहेगा।मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए कोहरे की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छा सकता है। इससे यातायात प्रभावित हो सकता है। इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि वे धीमी गति से वाहन चलाएं और सुरक्षा के सभी उपाय अपनाएं।मौसम विभाग ने अगले महीने की 5 तारीख तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया है। हालांकि, कोहरे की समस्या बनी रह सकती है।मुंबई में ठंड का अगाजमौसम विभाग के अनुसार, मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में भी ठंड का आगाज हो चुका है। मुंबई में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले आठ साल में नवंबर में सबसे कम है। आईएमडी मुंबई की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि इससे पहले इस मौसम केंद्र ने 11 नवंबर 2016 को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि आज से से तीन दिसंबर तक महाराष्ट्र में शीत लहर को लेकर कोई ‘अलर्ट’ नहीं है और तापमान में इजाफा नहीं होगा।कल कहां-कितना रहेगा तापमान?शहरन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)दिल्ली1026नोएडा1126गाजियाबाद1125पटना1626लखनऊ1127जयपुर1227भोपाल1027मुंबई1934अहमदाबाद1632जम्मू1124इन राज्यों में बारिश का अलर्टबंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव शुक्रवार दोपहर को चक्रवाती तूफान में बदल गया। मौसम विभाग के अनुसार चेन्नई और उसके आस-पास के इलाकों में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई और तापमान में गिरावट से मौसम सर्द हो गया। शुक्रवार को चेन्नई और चेंगलपेट जिलों के विद्यालयों में एक दिन की छुट्टी की घोषणा की गई। इसके अलावा आईएमडी ने आगामी दिनों में उत्तर और मध्य केरल में भारी वर्षा का अनुमान जताया है और एक दिसंबर को सात जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। जिन जिलों के लिए एक दिसंबर को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है उनमें एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड शामिल हैं।