FIFA World Cup 2022 में Morocco हार के बाद टूट गए Cristiano Ronaldo, मैदान पर फूट फूट कर बहाए आंसू

फीफा विश्व कप 2022 में स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप ट्रॉफी उठाने का सपना 10 दिसंबर को मोरक्को से हार मिलने के बाद चकना चूर हो गया। मोरक्को की टीम ने जैसे ही पुर्तगाल की टीम को हराकर बाहर किया, वैसे ही पुर्गताल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस हार को बर्दाश्त नहीं कर सके। सोशल मीडिया पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के रोने की तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें वो मैदान पर हारे हुए बैठे हैं और फूट फूटकर रो रहे है। विश्व कप में हार मिलने के बाद उनका दुख आंसु बनकर लगातार बहता रहा। हालांकि जब रोनाल्डो आंसू पोछते हुए मैदान से बाहर निकले तो पुर्तगाल ही नहीं बल्कि दुनिया भर के फुटबॉल फैंस का दिल टूट गया। 36 वर्षीय स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो का ये अंतिम विश्व कप था, जिसमें वो विश्व कप ट्रॉफी को अपने हाथ में उठाते हुए देखना चाहते थे। मोरक्को की टीम ने रचा इतिहासयूसुफ एन नेसरी के हैडर से दागे गोल की बदौलत अंतिम लम्हों में 10 खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद मोरक्को शनिवार को यहां पुर्तगाल को 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी और अरब देश बना। मोरक्को की टीम को दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के अंतिम लगभग छह मिनट 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा लेकिन दुनिया की नौवें नंबर की पुर्तगाल की टीम इसका फायदा नहीं उठा पाई। दुनिया की 22वें नंबर की टीम मोरक्को के लिए अल थुमामा स्टेडियम में यूसुफ एन नेसरी ने विजयी गोल 42वें मिनट में दागा। मोरक्को का विश्व कप नॉकआउट में यह पहला गोल था। कतर में अंतिम आठ में पहुंचने वाली यूरोप या दक्षिण अमेरिका से बाहर की एकमात्र टीम मोरक्को फुटबॉल के महासमर के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी देश है। इससे पहले कैमरून ने 1990, सेनेगल ने 2002 और घाना ने 2010 में अंतिम आठ में बनाई लेकिन तीनों में से कोई भी टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंची थी। टीम ने अब तक अपने अभियान के दौरान सिर्फ एक गोल गंवाया है और वह भी कनाडा के खिलाफ आत्मघाती गोल।