खौफनाक! मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर पांच कारों के ऊपर पलट गया कंटेनर

मुंबई: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ है। एक कंटेनर के पलट जाने और 5 कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस घटना में 2 लोगों की जान चली गई है। जबकि 4 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर राहत काम चल रहा है।