चीन नकल करने में निकला उस्ताद, पूरे पेरिस शहर की बना ली कॉपी, ‘आइफिल टावर’ के बावजूद बना है भूतिया शहर

बीजिंग: दुनिया में किसी भी चीज की कॉपी चीन बना सकता है। यह कहावत अभी तक इलेक्ट्रॉनिक से जुड़ी चीजों के लिए ही होती थी। लेकिन चीन अब इसमें हद से ज्यादा तरक्की कर गया है। चीन ने पूरे-पूरे शहर की ही कॉपी बनाकर रख दिया है। यूरोप के लंदन और पेरिस जैसे शहरों में लोग घूमने जाते हैं। लेकिन चीन ने इनकी कॉपी बनाई हुई है, जहां जाने पर आपको यह बिल्कुल भी नहीं लगेगा कि आप चीन में घूम रहे हैं। चीन ने पेरिस शहर का इस हद तक कॉपी बनाया है कि यहां आइफिल टावर भी है। चीन ने तियांडुचेंग (Tianducheng) शहर में एक दूसरा पेरिस बनाया हुआ है। इसमें कैफे और पार्क भी पेरिस जैसे हैं। अपनी भव्यता के बावजूद भी यह शहर लगभग खाली है। इसे 10 हजार लोगों के लिए बनाया गया था, लेकिन 2013 तक इसमें 2000 लोग ही रहते थे। एक अरब पाउंड की कीमत में इसे बनाया गया और 2007 में खोला गया। यहां आइफिल टावर का कॉपी भी है, जो 107 मीटर ऊंचा है। असली आइफिल टावर की ऊंचाई शीर्ष पर 330 मीटर है।क्यों बना हुआ है भूतिया शहरचीन ने यहां की जिंयांग्शी रोड को एक फ्रेंच नाम तक दे दिया था। यहां पर एक गार्डेन भी बनाया गया है जो पूरी तरह यूरोपीय डिजाइन वाला है। इस शहर में जब आप चलेंगे तो एक पल को हो सकता है कि कनफ्यूजन में आप इसे पेरिस ही मान बैठें। झेजियांग प्रांत में इसकी लोकेशन काफी दूर है, जिस कारण पहले यहां लोग जाने से बचते थे। हालांकि जिन लोगों की नई-नई शादी हुई होती है, वो इस जगह पर जाना पसंद करते हैं, जिस कारण यह कुछ हद तक लोकप्रिय हुआ है।इन चीजों की भी है नकल2017 में तो यह भी दावा किया जा रहा था कि इस शहर की आबादी 30 हजार हो गई है और यहां यूरोपीय भी रहना चाहते हैं। लेकिन आज भी यह एक वीरान शहर ही है। तियांडुचेंग में बनी आइफिल टावर की नकल चीन में इकलौती नहीं है। हांगकांग की सीमा से सटे दक्षिणी शहर शेनझेन में भी 108 मीटर ऊंचा टावर है। चीन में लंदन के टॉवर ब्रिज, अल्पाइन गांव यहां तक कि सिडनी के ओपेरा हाउस की भी कॉपी मिल जाएगी।