सागर (dailyhindinews.com)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गढ़ाकोटा में पौधा-रोपण किया। मुख्यमंत्री ने बरगद का पौधा लगाया। लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, जन-प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री गढ़ाकोटा के रहस मेला मैदान में 20वें पुण्य विवाह समारोह में शामिल हुए। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने भी वर-वधु को आर्शीवाद दिया। मुख्यमंत्री ने 2100 गरीब कन्याओं के विवाह को सामाजिक समरसता का महायज्ञ बताया।